Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्ट इंडीज के गेंदबाज ने फेंकी लंबी नो बॉल, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

नई दिल्ली
पिछले साल के आखिर में एशेज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिशेल स्टार्क की 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' सबने देखी थी, लेकिन अब एक ऐसी गेंद फेंकी गई है जिसे 'नो बॉल ऑफ द सेंचुरी' कहा जा रहा है। यह गेंद वेस्ट इंडीज की तरफ से उनके लेफ्ट आर्म फास्ट मीडियम बोलर शेल्डन कॉटरेल ने फेंकी थी। दरअसल, उनके हाथ से गेंद छूटकर सीधा सेकंड स्लिप पर खड़े खिलाड़ी से भी दूर निकल गई थी। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर कॉटरेल का काफी मजाक भी बनाया गया।

    
यह घटना वेस्ट इंडीज और बांग्लादेश के बीच हुए तीसरे वनडे मैच के दौरान हुई थी। शेल्डन कॉटरेल वेस्ट इंडीज की तरफ से मैच का पहला ओवर फेंकने आए थे। लेकिन ओवर की पांचवी बॉल उनके हाथ से फिसलकर पिच की जगह दूर ही निकल गई। बता दें कि इन दिनों बांग्लादेशी टीम वेस्ट इंडीज के दौरे पर है। दोनों के बीच हुई वनडे सीरीज संपन्न हो चुकी है, जिसे बांग्लादेश ने 2-1 से जीत लिया। अब दोनों के बीच टी20 सीरीज होगी।

टी20 सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज टीम की घोषणा भी हो चुकी है। इसमें चाडविक वाल्टन और शेल्डन कॉटरेल की वेस्ट इंडीज टी-20 टीम में वापसी हुई है। वहीं दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को आराम दिया गया है। गेल बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में शामिल थे।

वेस्ट इंडीज की टी20 टीम
कार्लोस ब्राथवैट (कप्तान), सैमुएल बद्री, शेल्डन कॉटरेल, आंद्रे फ्लेचर, एविन लेविस, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमान पोवेल, दिनेश रामदिन (विकेटकीपर), आंद्रे रसैल, मार्लोन सैमुएल्स, चाडविक शेल्डन और केसरिक विलियम्स।