बीसीसीआई भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए काफी समय से एक अच्छे कोच की तलाश कर रही थी. इसी बीच बड़ी खबर आई है, कि बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हेड कोच चुन लिया है.
रमेश पवार को बनाया हेड कोच

बता दें, कि बीसीसीआई ने सचिन तेंदुलकर के खास दोस्त व भारतीय टीम के पूर्व ऑफ़ ब्रेक स्पिनर रमेश पवार हेड कोच बनाया है. रमेश पवार साल 2019 के होने वाले टी-20 विश्व कप तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच बने रहेंगे. अगर उनकी कोचिंग में टीम का अच्छा प्रदर्शन रहता है, तो उनका कार्यकाल 2019 टी-20 विश्व कप से भी आगे तक बढ़ाया जा सकता है.
तुषार अरोठे के इस्तीफे के बाद बनाया कोच

बता दें, कि भारतीय टीम के पूर्व ऑफ़ ब्रेक स्पिनर रमेश पावर को तुषार अरोठे के इस्तीफे के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच बनाया गया है.
तुषार अरोठे व कुछ भारतीय महिला खिलाड़ियों के बीच अनबन की खबर आई थी. जिसके कुछ दिनों बाद तुषार अरोठे ने अपने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था और अब बीसीसीआई ने उनकी जगह रमेश पवार को महिला क्रिकेट टीम का हेड कोच बना दिया है.
विराट के कोच किया गया नजरंदाज

बता दें, कि द हिन्दू की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के पास कुल कोच पद के लिए कुल 6 आवेदन आये थे. जिसमे से एक आवेदन विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का भी था, लेकिन बीसीसीआई ने राजकुमार को नजरंदाज कर रमेश पवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच बनाया.
श्रीलंका दौरे से संभालेंगे अपना कोच पद
भारतीय टीम को अब जल्द ही श्रीलंका के दौरे पर जाना है और इस दौरे से ही रमेश पवार अपने कोच पद का कार्यभार संभाल लेंगे. इसके बाद भारतीय टीम को वेस्टइंडीज में टी-20 विश्व कप खेलना है. जो 9 नवंबर से शुरू होगा. टी-20 विश्व कप भारत को जीताना ही रमेश पावर का पहला लक्ष्य होगा. आपकों बता दें, कि रमेश पावर मुंबई की रणजी टीम को भी कोचिंग दे चुके है.
The post ब्रेकिंग न्यूज़ : सचिन का यह खास दोस्त बना भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हेड कोच appeared first on SportzWiki Hindi.