Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीयर के साथ फोटो शेयर करना धवन और विजय को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर उड़ाई खिल्ली

भारत ने इंग्लैंड को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 203 रनों से करारी शिकस्त दी। इस टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में मिली हार के बाद विराट कोहली एंड कंपनी ने जोरदार वापसी करते हुए मेजबान इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में धूल चटाकर सीरीज में 1-2 के साथ अपना खाता भी खोल दिया है।

भारतीय टीम ने इंग्लैंंड को नॉटिंघम में दी शानदार पटखनी

भारतीय टीम ने नॉटिंघम में टेस्ट मैच में अपने नंबर वन टीम जैसी क्षमता दिखाते हुए इंग्लैंड को खेल के हर विभाग में पछाड़ दिया। इस जीत के बाद भारतीय टीम ने अगले बचे दो टेस्ट मैचों में अपनी उम्मीदों को जगा दिया है और सीरीज जीतने के आसार भी दिखाए हैं।

शिखर-विजय जीत के बाद दिखे उत्साह में, किया बीयर के साथ सेलिब्रेशन

टीम तीसरे मैच की जीत के बाद जबरदस्त आत्मविश्वास में है। लेकिन ये आत्म विश्वास टीम के खिलाड़ियों पर अति भी होता जा रहा है। इसका एक नजारा भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और उनके साथी खिलाड़ी मुरली विजय ने दिखाया। भारत के इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने बीयर के साथ जश्न मनाया। वैसे जीत का जश्न तो बनता है लेकिन शिखर धवन ने तो अपने ट्वीटर पर इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा कि “अच्छी जीत का जश्न अच्छे साथी के साथ”

बीयर के साथ जश्न को लेकर मिल रही है जोरदार प्रतिक्रिया

शिखर धवन मौजूदा भारतीय टीम में सबसे मस्तमौला खिलाड़ी में से एक माने जाते हैं। लेकिन उन्होंने बीयर के साथ इस फोटो को सोशल मीडिया पर ऐसा वायरल किया कि ये तेजी हर किसी फैंस तक पहुंच गया। शिखर धवन के इस ट्वीट पर जमकर कमेंट देखने को मिला रहे हैं। कोई टीम को अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दे रहा है तो एक यूजर्स ने इसे राजनीति से जोड़कर भगवा रंग को लेकर प्रतिक्रिया दी है। तो कुछ फनी कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं।

देखिए मजेदार ट्वीट्स

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post बीयर के साथ फोटो शेयर करना धवन और विजय को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर उड़ाई खिल्ली appeared first on SportzWiki Hindi.