भारतीय खेल जगत की एंकर्स की बात करें तो कई ऐसे एंकर्स या रिप्रेजेन्टर हैं जिन्होंने खेल की बारिकी को बहुत ही अच्छे से दर्शकों के सामने रखा। अपनी आवाज और अपने अंदाज के कारण इसी तरह भारत की सबसे बड़ी फिमेल स्पोर्ट्स एंकर मयंति लैंगर को कौन नहीं जानता है? क्रिकेट में मयंति लैंगर अपने अंदाज से किसी भी मैच की एक बेहतरीन प्रेजेंटेशन को बहुत ही खास बना देती हैं।

मयंति लैंगर ने स्टुअर्ट बिन्नी के साथ पहली मुलाकात को लेकर शेयर की बात
मयंति लैंग मौजूदा समय में स्टार स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्ट से जुड़ी हुई हैं। मयंति लैंगर ने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेल चुके कर्नाटक के ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी के साथ शादी की है। दोनों का वैवाहिक जीवन पूरी तरह से खुशहाल गुजर रहा है। लेकिन एक सवाल हर फैंस के मन में जरूर होगा कि आखिर मयंति लैंगर और स्टुअर्ट बिन्नी की पहली मुलाकात कहां और कैसे हुई होगी?

सुरेश रैना के साथ इंटरव्यू के दौरान ड्रेस की फोटो वायरल को लेकर भी किया खुलासा
हाल ही में मयंति लैंड ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने स्टुअर्ट बिन्नी के साथ अपनी पहली मुलाकात के साथ ही सुरेश रैना के साथ हुए एक इंटरव्यू में किसी शख्स के द्वारा उसकी ड्रेस की फोटो की स्क्रीन शॉट लेकर स्टुअर्ट को इंस्टाग्राम पर भेजा था उसके साथ ही हर बात का खुलासा किया है।

किसी शख्स ने मेरे ड्रेस का स्क्रीन शॉट लेकर भेजा बिन्नी को
मयंति लैंगर ने सुरेश रैना के साथ हुए इंटरव्यू की घटना को लेकर कहा कि “एक बार मैंने मेरे शो में सुरेश रैना का इंटरव्यू किया। मैंने एक ड्रेस पहनी थी जिसका किसी ने स्क्रीन शॉट लेकर स्टुअर्ट के इंस्टा पर भेज दिया और कह रहा है कि स्टुअर्ट भैया ये क्या हो रहा है। बिन्नी ने जवाब दिया वो (सुरेश रैना) तो मेरे भाई जैसा है। वो मेरी टीम का साथी है। वो भारत के लिए खेलते हुए मेरा कप्तान भी रहा है।”

बाहरी लोगों को तो चाहिए ऐसा मौका
“सुरेश रैना जानते हैं कि मैं स्टुअर्ट की पत्नी हूं। वो शादीशुदा हैं और उनकी एक बच्ची भी है। वो ( लोग) हर किसी के लिए ऐसी कोशिश करते है। ये केवल मेरे और उनके लिए नहीं है। मुझे लगता है कि जो कोई लाइमलाइट में रहता है उनको ये सामना करना पड़ता है।”
पहली मुलाकात के दौरान मैं नहीं जानती थी स्टुअर्ट को
स्टुअर्ट बिन्नी के साथ अपनी पहली मुलाकात को लेकर मयंति ने कहा कि “नहीं, मैं नहीं जानती थी जब उनसे(स्टुअर्ट बिन्नी) पहली बार मुलाकात की। और ये बहुत ही मजेदार बात थी। मुझे याद है कि मेरे एक प्रोड्यूसर ने घुमाते हुए एक टीम के पास ले गए और कहा कि ये स्टुअर्ट बिन्नी हैं जो रोजर बिन्नी के बेटे हैं। और मैंने ऐसे ही कहा ओके, कौन? उन्होंने(प्रोड्यूसर) ने कहा कि मेरा क्रिकेट में कितना बुरा ज्ञान है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post मयंती लैंगर ने खोले कई राज बताया कैसे हुई थी स्टुअर्ट बिन्नी से मुलाकात और किसने किया था सुरेश रैना के साथ बदनाम करने की कोशिस appeared first on SportzWiki Hindi.