Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हमेशा भारत की आलोचना करने वाले ग्रेग चैपल ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया दुनिया का सबसे महान खिलाड़ी

Kohli again became number one in the ICC rankings

इस समय विश्व क्रिकेट में अगर चर्चा कि जाए कि मौजूदा दौर का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज कौन हैं तो शायद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एकतरफा ही इस रेस में आगे निकल जाएंगे। आखिर ऐसा होगा भी क्यों ना जिस तरह से विराट कोहली इस समय बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे तो बिना किसी शक के वो ही सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं।

विराट कोहली हैं मौजूदा दौर के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज

वैसे विराट कोहली मौजूदा दौर या यूं कहें कि उनके दौर के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं फिर भी ऑस्ट्रेलिया के कई पूर्व क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को भी विराट कोहली के समकक्ष ही मानते हैं। और भारतीय कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई स्टीवन स्मिथ के बीच तुलना करते रहते हैं,

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल नें भी रखी कोहली को लेकर अपनी बात

तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज रहे ग्रेग चैपल ने तो अब दो टूक कह दिया है कि विराट कोहली ही इस दौर के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल इन दिनों भारत में खेली जा रही चतुर्थकोणिय सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम के साथ यहां पहुंचे हैं और बैंगलुरू में इन्होंने शुक्रवार को विराट कोहली को लेकर अपनी ये बात रखी।

चैपल ने कोहली को बताया इस युग का सबसे उत्कृष्ट बल्लेबाज

ग्रेग चैपल ने विराट कोहली को लेकर कहा कि “विराट कोहली अपने युग के उत्कृष्ट बल्लेबाज साबित हो रहे हैं। कोहली की आक्रमक कप्तानी भी स्वीकार करने की हकदार है। “आपको बता दें कि जिस तरह से इन दिनों विराट कोहली का डंका बज रहा है उसी तरह से 70 और 80 के दशक में ग्रेग चैपल का जलवा था।

कोहली और रहाणे की साझेदारी ने बदला मैच

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में मिली जीत को लेकर ग्रेग चैपल ने विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच पहली पारी में हुई 159 रनों की साझेदारी को महत्वपूर्ण माना और कहा कि “उनकी(विराट कोहली) रहाणे के साथ पहली पारी में जो साझेदारी हुई वो ट्रेंट ब्रिज टेस्ट मैच में सबसे निर्णायक मोड़ था।  “साथ ही चैपल ने भारत के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि “मैंने सोचा था कि भारतीय गेंदबाजों को और भी सीखने की जरूरत है लेकिन उन्होंने इंग्लिश कंडिशन का अच्छा फायदा उठाया।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post हमेशा भारत की आलोचना करने वाले ग्रेग चैपल ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया दुनिया का सबसे महान खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.