Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस भारतीय तेज गेंदबाज ने जीत लिया आशीष नेहरा का दिल

स्पोर्ट्स डेस्क।इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दूसरे मैच का पहला दिन बारिश के कारण धुल गया है। लेकिन मैच के दूसरे दिन मैच खेल गया तो भारत के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हुआ और भारत को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज करने का न्योता दिया गया। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा प्रदर्शन किया जो पहले मैच की याद को फिर ताजा कर दिया। इस सीरीज में भारत पहला मैच हारकर इस सीरीज में 1-0 से पिछड़ा हुआ है।

लेकिन दूसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 36 ओवर खेलकर महज 107 रन बनाकर आॅल आउट हो गई। अगर इस मैच में को जीतना है तो अब पहले मैच की तरह गेंदबाजों को कुछ कमाल करके दिखाना होगा। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों की जमकर आलोचना की जा रही है तो भारतीय गेंदबाजों की जमकर तारीफ की जा रही हैं। इस भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन देखकर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा की हमारे पास अभी दुनिया की सबसे मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण है।

इस तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई इशांत शर्मा शर्मा शानदार तरीके से कर रहे हैं। इस सीरीज के पहले मैच में ईशांत ने सात विकेट शानदार प्रदर्शन किया था। पहला मैच गेंदबाजों की वजह से नहीं बल्कि बल्लेबाजों की वजह से 31 रन से हार झेलनी पड़ी थी। नेहरा ने कहा कि हमने पहले टेस्ट में 20 विकेट लिये और इशांत शर्माजैसे अनुभवी गेंदबाज ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है। आज भारतीय तेज गेंदबाजों को अपने अनुभव से इंग्लैंड को कम रन पर रोकना होगा। दूसरे मैच में भारत की वापसी केवल गेंदबाज ही करवा सकते हैं। स्टीव वॉ ने कोहली की जमकर तारीफ करने के साथ उनकी तकनीक को दूसरे बल्लेबाजों से बेहतर बताया है।



Herald