Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टेनिस : फाइनल में पहुंचे स्टेफानोस सिटसिपास, दिमित्रोव हुए बाहर

टोरंटो: ग्रीस के युवा खिलाड़ी स्टेफानोस सिटसिपास ने एटीपी वर्ल्ड टूर मास्टर्स में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखते हुए वर्ल्ड नंबर-3 जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 3-6, 7-6 (13-11) 6-4 से हराकर रोजर्स कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सिटसिपास ने शुक्रवार को खेले गए मैच में एक सेट से पिछड़ने के बाद दूसरे सेट में वापसी और टाइब्रेकर में दो मैच प्वाइंटस भी बचाए।

21 साल के ज्वेरेव ने दूसरा सेट हारने के बाद गुस्से में अपना रैकेट जमीन पर पटक दिया। सिटसिपास ने दो घंटे 27 मिनट में यह मुकाबला जीता। सिटसिपास की शीर्ष-10 खिलाड़ियों के खिलाफ यह लगातार तीसरी जीत है। उन्होंने इससे पहले दो मुकाबलों में वर्ल्ड नंबर-8 डोमिनिक थिएम और वर्ल्ड नंबर-10 सर्बिया के नोवाक जोकोविक को हराया था।

सेमीफाइनल में उनका मुकाबला विंबलडन के उपविजेता दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से होगा जिन्होंने बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-2, 6-2 से मात देकर बाहर कर दिया।

महिला वर्ग में वर्ल्ड नंबर-16 आस्ट्रेलिया की एश्लेग बार्टी ने वर्ल्ड नंबर-18 किकि बेर्टेंस को 6-3, 6-1 से और पिछले साल की अमेरिकी ओपन चैम्पियन सलोनी स्टीफंस ने एनास्तासिया सेवस्तोवा को 6-2, 6-2 से हराया।

The post टेनिस : फाइनल में पहुंचे स्टेफानोस सिटसिपास, दिमित्रोव हुए बाहर appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.