Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली ने प्रशंसकों से अपील की : हमसे उम्मीद ना छोड़ें

Kohli appealed to fans: Do not leave us hope

लंदन, 14 अगस्त: खराब दौर से जूझ रहे भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड में दो टेस्ट हारने के बाद प्रशंसकों से टीम का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा है कि उम्मीद है कि वे टीम का साथ नहीं छोड़ेंगे ।

कोहली के आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किये गए संदेश में लिखा था ,‘‘ कई बार हम जीतते हैं और कई बार हम सीखते हैं । आप हमसे उम्मीद मत छोड़िये और हम वादा करते हैं कि आपको निराश नहीं करेंगे । ’’ 

इस पोस्ट के साथ भारतीय टीम की मैदान पर एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखे तस्वीर भी डाली गई है ।

भारत को पहले टेस्ट में 31 रन और दूसरे में एक पारी और 159 रन से पराजय झेलनी पड़ी ।

तीसरा टेस्ट शनिवार से नाटिंघम में शुरू होगा ।

The post कोहली ने प्रशंसकों से अपील की : हमसे उम्मीद ना छोड़ें appeared first on SportzWiki Hindi.