स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 9 अगस्त से क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएंगा। इस सीरीज के पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अगर भारत को सीरीज को बराबरी में लाने के लिए दूसरा मैच किसी भी हालत में जीतना होगा। पहले मैच में हार की वजह भारतीय बल्लेबाज रहे थे,जिनके खराब प्रदर्शन के कारण भारत को मैच मात्र 31 रन से हार गया था। दूसरे मैच को जीतने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।
दूसरे टेस्ट मैच भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के पास दो ऐसे रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा जो हर बल्लेबाज अपने नाम करना चाहता है। दूसरे टेस्ट में अगर विजय को शामिल किया जाता है तो वह अपने करियर का 100वां मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे। विजय अब तक 99 टेस्ट खेल चुके हैं आैर लॉर्ड्स के मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच खेलते ही विजय 100वां मैच खेलने का रिकॉर्ड बना लेंगे। अगर इस मैच में अच्छी बल्लेबाजी से अच्छे रन बनाने में सफल होते हैं तो वह अपने करियर के 4 हजार रन भी पूरे कर सकते हैं। विजय ने अभी तक 12 शतक और 15 अर्धशतक के मदद से 3933 रन बना चुके हैं और विजय को 4000 रन पुरे करने में केवल 77 रनों की जरूरत है।
लेकिन विजय को पिछले मैच की पारी को भुलाकर दूसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। पहले टेस्ट मैच की दोनों पारी में विजय ने केवल 26 रन ही बनाने में सफल हुए थे। विजय ने पहली पारी में वे 20 रन और दूसरी पारी में 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। पिछले मैच में विजय के साथ धवन,राहुल, और रहाणे ने भी निराश किया था। पिछले मैच में केवल भारतीय कप्तान ने दोनों पारी में अच्छी बल्लेबाजी करके टीम को शर्मनाक हार से बचाया था।
Herald