खेल डेस्क। क्रिस गेल वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज है। इस कैरेबियाई बल्लेबाज ने अपने बल्ले से कई गेंदबाजों की नींद उड़ाई है। जिस दिन क्रिस गेल का बल्ला चलता है। उस दिन बड़े—बड़े रिकॉर्ड धराशायी हो जाते है। क्रिस गेल टी20 के विस्फोटक बल्लेबाज है। गेल ने टी20 में कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है।
क्रिस गेल ने हाल ही में भारत के कप्तान व रन मशीन विराट कोहली की इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ने पर उनकी बल्लेबाजी की प्रशंसा की और कहा कि विराट कोहली इस समय दुनिया के सवश्रेष्ठ बल्लेबाज है। अगर विराट को नंबर वन कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
ENGvIND: रोमांचक स्थिति में पहुंचा पहला टेस्ट, जीत के लिए 84 रनों की जरूरत
गेल ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में खिलाड़ी ने बतौर कप्तान भरोसेमंद पारी खेली। ऐसे शानदार पारी से टीम के साथी खिलाड़ियों का भी मनोबल बढ़ता है। विराट कोहली ने टेस्ट की पहली पारी में 149 रनों की शानदार पारी थी। विराट का इंग्लैंड की धरती पर ये पहला टेस्ट शतक था।
क्रिस गेल भारत में खेली जाने वाली आईपीएल में भी अपने जलवे बिखेरते हुए नजर आते है। गेल और विराट आईपीएल में रॉयल चैलेजर्स बैंगलुरू की ओर से मैदान में उतर चुके है।
वो शतकधारी भारतीय बल्लेबाज जिन्होंने वनडे में जड़े है सबसे ज्यादा शतक
गेल विराट कोहली की कप्तानी में आईपीएल में उतर चुके और टीम को कई बार अपनी आतिशी बल्लेबाजी से विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। कैरेबियाई का ये तूफानी बल्लेबाज आईपीएल के 11वें सीजन किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से मैदान में चौके छक्के लगाते हुए नजर आया था।कैरेबियाई के इस तूफानी बल्लेबाज ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बनाए है। क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड है, सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है और भी कई शानदार रिकॉर्ड गेल के नाम दर्ज है।