Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चार ऐसे टेस्ट मैच, जिसमे भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों ने दिलाई टीम इंडिया को जीत

भारतीय टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों ने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने कप्तान विराट कोहली का अच्छा साथ दिया था और भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया था.

आज हम आपकों भारतीय टीम के उन टेस्ट मैचों के बारे में बताएंगे, जिन टेस्ट मैचों में भारतीय टीम को उनके पुछल्ले बल्लेबाजों ने जीत दिलाई थी.

मोहाली टेस्ट मैच (2010)

साल 2010 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में एक टेस्ट मैच खेला गया था. इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम को 216 रन का लक्ष्य मिला था.

इस लक्ष्य के जवाब में एक समय भारतीय टीम ने 124 रन के स्कोर पर ही अपने 8 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आये पुछल्ले बल्लेबाज इशांत शर्मा ने 31 रन की पारी खेल वीवीएस लक्ष्मण का अच्छा साथ दिया और उनके साथ 81 रन की एक शानदार साझेदारी की, इसके बाद जब टीम को 11 रन की और जरुरत थी, तो ऐसे समय पर प्रज्ञान ओझा ने भी लक्ष्मण का अच्छा साथ निभाते हुए 10 गेंदों पर 5 रन बनाये थे. यह मैच भारतीय टीम अपने पुछल्ले बल्लेबाजों के दम पर एक विकेट से जीत पाई थी.

लॉर्ड्स टेस्ट मैच (2014)

इंग्लैंड में खेला गया साल 2014 का लॉर्ड्स टेस्ट मैच भी भारत ने अपने पुछल्ले बल्लेबाजों के दम पर ही जीता था. इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भुवनेश्वर कुमार ने 52 और रविन्द्र जडेजा ने 68 रन के शानदार अर्धशतक लगाये थे और इन दोनों की ही पारी के दम पर भारतीय टीम इंग्लैंड को अच्छा लक्ष्य देने में कामयाब रही थी और भारत ने यह मैच 95 रन के अंतर से जीत लिया था.

मोहाली टेस्ट मैच (2016)

इंग्लैंड के खिलाफ साल 2016 में मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया टेस्ट मैच भी भारत ने अपने पुछल्ले बल्लेबाजों के दम पर ही जीता था. इस मैच में जब पहली पारी में भारतीय टीम के 204 रन पर ही 6 विकेट गिर गये थे, तो ऐसे समय पर अश्विन ने 72, जडेजा ने 90 व जायंट यादव ने 55 रन की शानदार पारी खेल टीम को 417 रन के एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया था और यह मैच इसके बाद भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत लिया था.

चेन्नई टेस्ट मैच (2013)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गये चेन्नई टेस्ट मैच में भी भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई थी. चेन्नई टेस्ट में भुवनेश्वर कुमार 38 रन और हरभजन सिंह 13 रनों ने एमएस धोनी 224 रनों का अच्छा साथ दिया था और भारतीय टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई थी.

भारत इस मैच में एक समय पहली पारी में संघर्ष करता हुआ नजर आ रहा था, लेकिन पुछल्ले बल्लेबाजों ने भारतीय टीम को एक अच्छा स्कोर दिया था.

The post चार ऐसे टेस्ट मैच, जिसमे भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों ने दिलाई टीम इंडिया को जीत appeared first on SportzWiki Hindi.