टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में इंग्लैंड में टी 20 और वनडे सीरीज खेलकर वापस भारत आ गए है । वहीं आते ही उन्होंने अपना स्टाइल एक बार फिर बदल लिया है । जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बार धोनी ने रेट्रो लुक ट्राई किया है ।
धोनी के इस लुक को 'वि हॉक' लुक कहा जाता है । सोशल मीडिया पर धोनी की दो फोटोज सामने आई हैं। दोनों में धोनी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। फैंस को उनका नया स्टाइल बेहद पसंद आ रहा है । धोनी को यह नया हेयरकट सिलेब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट और बिग सीजन -6 की पार्टिसिपेंट रह चुकी सपना भवनानी ने दिया है । उन्होंने ही धोनी की फोटोजअपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं । हेयरकट से पहले सपना ने धोनी से जुड़ा एक विडियो भी पोस्ट किया था ।
इस वीडियो वह धोनी की शेविंग करती नजर आ रही हैं। इस शेविंग की खास बात यह है कि सपना यहां किसी रेजर या ट्रिमर की जगह एक उस्तरा इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं ।सपना ने इस विडियो के कैप्शन में लिखा है कि वह कई दिनों से फजील नाम के एक नाई से उस्तरा चलाना सीख रही थीं और उन्हें यह इस्तेमाल करने का मौका आज धोनी पर मिला । सपना ने इसे गुरु पूर्णिमा से जोड़ते हुए कहा कि उनके लिए यह गुरु पूर्णिमा शानदार रही ।
वहीं सपना ने शिकायती करते हुए यह भी लिखा था कहा कि भले माही उनके साथ एक भी पोस्ट न शेयर करे लेकिन वह हमेशा उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं और अपने ऊपर एक्सपेरिमेंट करने का भी मौका देते हैं । धोनी की तारीफ करते हुए आगे सपना लिखती हैं कि धोनी ने आज पहली बार उन्हें अपने ऊपर उस्तरा चलाने दिया ।
Herald