बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने हाल ही में विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज को उनके ही घर में तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से मात देने के बाद जोश से पूरी तरह से लबरेज है। बांग्लादेश की टीम इसी लय को अगले महीनें यूएई में होने वाले क्रिकेट एशिया कप टूर्नामेंट में भी बरकरार रखना चाहती है।

बांग्लादेश के शकीब अल हसन एशिया कप से बाहर होने का बना रहे हैं मन
लेकिन बांग्लादेश अपने घर लौटते ही इस टीम को एशिया कप के लिए एक बड़ा झटका लग गया है। क्योंकि बांग्लादेश के टेस्ट और टी-20 कप्तान शकीब अल हसन ने अपनी अंगुली की चोट को देखते हुए एशिया कप में नहीं खेलने का मन बना रहे है।

इस साल की शुरुआत में लगी अंगुली की चोट से शकीब हो रही है परेशानी
शकीब अल हसन को इस साल की शुरुआत में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ खेली गई त्रिकोणिय टी-20 सीरीज के दौरान अंगुली में चोट लग गई थी। इस चोट के कारण उन्हें वो टूर्नामेंट तो बीच में ही छोड़ना पड़ा जिसके बाद श्रीलंका में खेली गई निदहास ट्रॉफी के भी शुरुआती मैच को भी मिस करना पड़ा। जिसके बाद शकीब ने वापसी कर ली और अब तक सफलतापूर्वक खेल रहे थे लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान उनकी अंगुली में फिर से तकलीफ होने लगी है।

एशिया कप से पहले अंगुली की करवानी होगी सर्जरी
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी शकीब से चाहता है कि वो जल्द से जल्द इस पर फैसला ले और अपनी अंगुली का ऑपरेशन करवाएं। अपनी चोट को लेकर शकीब ने कहा कि
“मुझे इसकी सर्जरी करवानी है। तो अब चर्चा ये है कि ये कब करवाना है। मैं इसे जल्द से जल्द करवाना चाहता हूं। ये शायद एशिया कप से पहले ही होगा।”

वेस्टइंडीज में किए प्रदर्शन से खुश
वहीं शकीब ने वेस्टइंडीज में किए प्रदर्शन को लेकर कहा कि “ये बहुत ही संतोषजनक प्रदर्शन था। हमने वहां पर तीन में से दो सीरीज जीती। हम आम तौर पर विदेश में अच्छी तरह से नहीं खेल पाते हैं। स्वाभाविक रूप से टीम में आत्मविश्वास ज्यादा होता है अब हम कुछ नया करने की सोच सकते हैं।”

हम सीनियर्स को मिलता है आगे ज्यादा मौका
“मैने जो योगदान दिया उसको लेकर मैं खुश हूं लेकिन मैं इससे ज्यादा कर सकता था। हम(सीनियर्स) टॉप ऑर्डर में सभी बल्लेबाजी कर ृते हैं। इसी कारण से हमें टीम के लिए योगदान देने का मौका भी ज्यादा मिलता है और हमें और ज्यादा योगदान देना चाहिए। जैसा कि हम आगे खेलते हैं तो योगदान का प्रतिशत ज्यादा होना चाहिए।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप से पहले ये बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका सकते हैं बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान शाकिब अल हसन appeared first on SportzWiki Hindi.