Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साइकिलिंग चैम्पियनशिप : इसो एलबेन ने रजत पदक जीत रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

नई दिल्ली: देश के युवा साइकिलिस्ट इसो एलबेन ने यूसीआई जूनियर ट्रैक साइकिलिंग विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय साइकिलिस्ट हैं।

अंडमान निकोबार द्वीप के 17 वर्षीय साइकिलिस्ट ने फाइनल स्प्रिंट में चेक गणराज्य के जाकुब स्टास्टनी पर पहले बढ़त बनाया लेकिन बाद में वह रजत पदक पा सके। कजाखस्तान के साइकिलिस्ट एंड्रे चौगे ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसो रेस के रोमांचक फोटो फिनिश में स्वर्ण पदकधारी स्टास्टनी से महज 0.017 सेकेंड से पीछे रहे।

इसो चैंपियनशिप के पहले दौर में 200 मीटर हीट में 10.851 सेकेंड के समय से शीर्ष पर रहे थे। इसो ने अंतरराष्ट्रीय साइकिल संघ (यूसीआई) से कहा, ‘‘मैं आगे रहना चाहता था और किसी भी टकराव से बचना चाहता था। मेरा मानना है कि मैं जीत सकता था, लेकिन फिर भी मैं खुश हूं। ’’

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इसो को रजत पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैं से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘बहुत बढ़िया, इसो। शानदार उपलब्धि। आप और अधिक पदक अपने नाम करो। ’’

The post साइकिलिंग चैम्पियनशिप : इसो एलबेन ने रजत पदक जीत रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.