जकार्ता। भारतीय महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी और पुरुष तीरंदाज विश्वास तथा अतानु दास ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए यहां 18वें एशियाई खेलों में गुरुवार को अपनी-अपनी रिकर्व इंडिविजुअल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। महिला इंडिविजुअल में दीपिका ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है लेकिन एक अन्य महिला तीरंदाजद प्रोमिला दामेरी असफल रहीं।

प्रोमिला को अंतिम-16 के एलिमिनेशन राउंड में मंगोलिया की उरानतुंगालाग बिशिंदी ने 6-2 से हराकर बाहर किया।
पुरुष रिकर्व इंडिविजुअल के अंतिम-16 के एलिमिनेशन राउंड में विश्वास ने मंगोलिया के पुरेवेसुरेन बाता को 6-2 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना कजाकिस्तान के इलफत अबदुल्लिन से होगा।
इसके अलावा, अतानु ने उत्तरी कोरिया के योंग पाक को 7-3 से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनकी भिड़ंत कजाकिस्तान के डेनिस गानकिन से होगी।
The post तीरंदाजी: भारतीय तीरंदाज ने रिकर्व इंडिविजुअल के प्री-क्वार्टर फाइनल में बनायी अपनी जगह appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.