Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रूणाल पांड्या का लक्ष्य विश्व कप टीम में जगह बनाना

Krunal Pandya aims to make space in World Cup team

मुंबई, 24 अगस्त; इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले हरफनमौला खिलाड़ी क्रूणाल पांड्या ने कहा है कि उनका लक्ष्य अगले साल 2019 में होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाना है। क्रूणाल के छोटे भाई हार्दिक पांड्या पहले से ही भारतीय टीम के नियमित सदस्य हैं। क्रूणाल को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में भारतीय टीम में जगह मिली थी लेकिन वह पदार्पण नहीं कर पाए थे।

मुंबई इंडियंस की वेबसाइट पर क्रूणाल के हवाले से लिखा गया है, “मेरा लक्ष्य भारत के लिए खेलना है। ईमानदारी से कहूं तो मेरा अगला लक्ष्य अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाना है।”

बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ने कहा, “मैं हर टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान दे रहा हूं या आप यूं कह सकते हैं कि मैं मैच दर मैच अच्छा करने की कोशिश कर रहा हूं। अगर मैं लगातार अच्छा करता रहा तो जरूर वहां तक पहुंचूंगा जहां मैं जाना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह मैं खेल रहा हूं उस तरह मैं अपना लक्ष्य हासिल कर लूंगा।”

पहली बार भारतीय टीम के साथ बिताए गए समय के बारे में क्रूणाल ने कहा, “हम दोनों के लिए यह सपने के सच होने जैसा था। पहले टी-20 मैच में जब मैंने और हार्दिक ने ड्रेसिंग रूम साझा किया तो वो अलग एहसास था।”

The post क्रूणाल पांड्या का लक्ष्य विश्व कप टीम में जगह बनाना appeared first on SportzWiki Hindi.