Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन तीन भारतीय खिलाड़ियों को खराब फॉर्म के कारण कभी नहीं किया गया टीम इंडिया से बाहर

Our side proved right: BCCI

भारतीय खिलाड़ी का क्रिकेट की दुनिया में एक जबरदस्त प्रभुत्व है। भारतीय क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से विश्व क्रिकेट का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। भारतीय क्रिकेटरों ने क्रिकेट इतिहास में कई ऐतिहासिक कीर्तिमान भी अपने नाम किए।

खराब प्रदर्शन के कारण ये तीन भारतीय खिलाड़ी नहीं रहे कभी बाहर

लेकिन इन सबके बीच कई महान खिलाड़ियों को अपने करियर के दौरान बीच में कभी ना कभी ऐसा मोड़ आया जब उन्हें खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। भारत के महान खिलाड़ियों में सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और वीरेन्द्र सहवाग जैसे खिलाड़ी भी रहें जिनको खराब प्रदर्शन ने टीम से बाहर किया हो।

लेकिन तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको उनके करियर की शुरूआत के बाद कभी भी खराब प्रदर्शन के कारण नहीं रहना पड़ा है बाहर….

सचिन तेंदुलकर

भारतीय क्रिकेट इतिहास के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भारत की शान रहे हैं। सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 24 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। सचिन ने साल 1989 में अपने करियर की शुरूआत की जिसके बाद उन्होंने अपने नाम का एक ऐसा प्रभुत्व स्थापित किया जो लगातार 2013 तक चलता रहा।

सचिन को इस दौरान कभी भी खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर नहीं रहना पड़ा है। सचिन ने भारत के लिए 463 वनडे, 200 टेस्ट और 1 टी-20 मैच खेलने में सफलता हासिल की।

महेन्द्र सिंह धोनी

विश्व क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों की बात होती है तो भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का नाम भी आता है। महेन्द्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट को कई यादगार पल दिए। धोनी ने साल 2004 में अपने करियर की शुरूआत की और अब तक खेल रहे हैं।

2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले महेन्द्र सिंह धोनी सीमित ओवर की क्रिकेट खेलते जा रहे हैं। धोनी को अपने 14 साल के क्रिकेट करियर के दौरान कभी ऐसी नौबत नहीं आयी कि उन्हें खराब फॉर्म से टीम से बाहर रहना पड़ा है। धोनी ने अब तक 90 टेस्ट, 321 वनडे और 93 टी-20 मैच खेल चुके हैं।

विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली इस समय विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने जब से इंटरनेशनल क्रिकेटर में कदम रखा है हर मैच के साथ एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं। विराट कोहली ने साल 2008 में क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा जिसके बाद 10 सालों से जबरदस्त प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

इस दौरान तो कोहली का प्रदर्शन ही ऐसा रहा है कि उनको टीम से बाहर करना तो दूर सोचा भी नहीं जा सकता है। कोहली ये अंदाज आने वाले सालों में भी जारी रहने की संभावना है। कोहली ने भारत के लिए अब तक 67 टेस्ट, 211 वनडे और 62 टी-20 मैच खेल लिए हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post इन तीन भारतीय खिलाड़ियों को खराब फॉर्म के कारण कभी नहीं किया गया टीम इंडिया से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.