Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अनुष्का के साथ शादी से पहले इन चार अभिनेत्रियों को डेट कर चुके थे विराट कोहली

11 दिसंबर 2017 को ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से इटली के मिलान शहर में जाकर गुपचुप शादी की थी.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक-दुसरे को पिछले चार साल से डेट कर रहे थे. जिसके बाद उन्होंने अपने इस लंबे अफेयर को शादी के पवित्र बंधन में बांध लिया था.

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली शादी के बाद से अक्सर अपने प्यार का इजहार करते दिखाई देते हैं. अनुष्का के होने के बाद से विराट का प्यार अक्सर सोशल मीडिया पर छाया रहता है. लेकिन क्या आपको पता है कि शादी से पहले भी कोहली का कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ चुका है, आज हम आपको अपने इस खास लेख में उन अभिनेत्री का नाम ही बताएंगे, जिनके साथ शादी से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का कनेक्शन रह चुका है.

यह बात आपको काफी जोर का झटका दे सकती है, लेकिन यह सच है, कि कई मौकों पर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को इन अभिनेत्रियों के साथ पहले देखा जा चुका है. तो आईए आपको बताते हैं. उन अभिनेत्रीयों के नाम जिनके साथ विराट रिलेशनशिप में रह चुके है.

तमन्ना भाटिया 

जी हां, विराट कोहली जितना मैदान में अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं उतना ही बह अपने अफेयर की वजह से भी सुर्खियों में रहते थे. कोहली के मैदान में बेहतरीन बल्लेबाजी देखकर तो हर कोई उनको दीवाना हो जाता है, लेकिन आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी, कि  जिसकी स्टाईल का हर कोई दीवाना है वह खुद एक अभिनेत्री का दीवाना रह चुका है.

जी हां, यह कोहली का विराट प्यार बाहुबली अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ रहा है. यह उस समय की बात है जब विराट और तमन्ना एक एड फिल्म के लिए शूट कर रहे थे.

इस शूट के बाद से ही दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे. ऐसा कहा जा रहा था, कि विराट तमन्ना को डेट भी कर रहे थे. हालांकि अब इस बात में कितनी सच्चाई रही इसको कोई नहीं जनता, क्योंकि दोनों स्टार्स ने कभी भी अपने इस रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं किया.

तमन्ना भाटिया साउथ इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है. साथ ही उनको पहचान बाहुबली एक्ट्रेस के रूप में होती है जो हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म है.

इस फिल्म के बाद से तमन्ना एक बड़ा नाम बन गई हैं, जो 500 करोड़ फिल्म की लिस्ट में शामिल होने वाली पहली अभिनेत्री बन गई हैं. इसके साथ ही तमन्ना ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. साथ ही तमन्ना की खूबसूरती की वजह से उनकी बॉलीवुड प्रेमियों के बीच काफी पॉपुलेरिटी है.

इजाबेल लिटे

शायद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के प्रशंसकों को हैरानी होगी, लेकिन यह बात कही हद तक सही है, कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अनुष्का शर्मा से पहले लगभग दो साल तक फिल्म ‘पुरानी जींस’ की अभिनेत्री इजाबेल लिटे को भी डेट कर चुके है. खुद इजाबेल अपने को भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का एक खास दोस्त बताती है.

आपकों बता दे, कि अभिनेत्री इजाबेल लिटे इनदिनों अपनी बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया में सनसनी मचाती रहती है. वह इनदिनों अपने बोल्ड फोटोशूट करा रही है और अपनी इन बोल्ड तस्वीरों को जमकर सोशल मिडिया में पोस्ट करती रहती है.

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजाबेल और कोहली ने एक-दुसरे को करीब दो साल तक डेट किया है. यह बात इजाबेल ने खुद 2014 में अपने एक इंटरव्यू के दौरान कही थी, कि वह विराट कोहली के साथ रिलेशनशिप में थी.

आपकों यह भी बता दे, कि दोनों की साथ घूमते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुई थी. इस फोटो में विराट कोहली इजाबेल का पर्स अपने हाथ में लिए हुए भी नजर आ रहे थे.

इजबले का यह बयान अनुष्का व कोहली के फैंस के लिए बेहद चौकाने वाला था. जिसके जरिये काफी लंबे समय तक वह सुर्खियों में रही थी. हालाँकि, बाद में उन्होंने लोगो को यह भी बताया, कि अब दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है. इजाबेल अब कोहली को अपना एक अच्छा दोस्त बताती है.

कुछ मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजाबेल ने कुछ समय बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी डेट किया है. हालाँकि, बाद में उन्होंने अपने एक बयान में कहा था, कि सिद्धार्थ उनके सिर्फ एक अच्छे दोस्त है. आपकों बता दे, कि फिलहाल अब इजाबेल किसी विदेशी को ही डेट कर रही है. इजाबेल, मार्सेल रीमर के साथ रिलेशनशिप में है.

सारा जेन डायस

विराट कोहली ने साल 2011 में पूर्व मिस इंडिया सारा जेन डायस को भी डेट किया है. मीडिया में तब यह खबर आई थी जब 2011 विश्व कप में विराट कोहली ने सारा को मैच देखने का आमंत्रण दिया था.

हालांकि, दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक सका था, क्योंकि सारा अपने फ़िल्मी कैरियर को बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी और इसी के चलते वह विराट कोहली को टाइम नहीं दे पा रही थी. जिसके चलते दोनों के रिश्तें में दरार आई थी और दोनों की यह लव स्टोरी ज्यादा आगे तक नहीं चल पाई थी.

संजना

कन्नड़ अभिनेत्री संजना से भी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली रिलेशनशिप में रह चुके है. विराट कोहली और संजना एक साथ टेनिस भी खेला करते थे और विराट को उनके साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाना पसंद था.

जब विराट अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरूआत कर ही रहे थे. तब उनका अफेयर संजना के साथ चला था. हालाँकि, दोनों का रिश्ता थोड़े समय के लिए ही चल पाया था.

The post अनुष्का के साथ शादी से पहले इन चार अभिनेत्रियों को डेट कर चुके थे विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.