Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दीपिका पल्लीकल के मेडल जीतने के बाद दिनेश कार्तिक को लेकर बनायी गयी हेडलाइन पर भड़के हर्षा भोगले

जकार्ता में खेले जा रहे एशियन गेम्स की स्क्वैश एकल प्रतिस्पर्धा में भारतीय स्टार दीपिका पल्लीकल ने सेमीफाइनल में पहुंच कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इसके बाद एक न्यूज़ वेबसाईट द्वारा इसकी जानकारी देते हुए एक खबर पब्लिश की गयी. जिसकी हेडलाइन विवादों में आ गयी.

हर्षा भोगले के विरोध के बाद डिलीट हुआ ट्वीट

न्यूज़वेबसाईट द्वारा जो हेडलाइन दी गयी वह इस प्रकार है ”दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लीकल ने स्क्वैश एकल प्रतिस्पर्धा ब्रॉन्ज जीत लिया”

यानि दीपिका के बारे में बताने के लिए दिनेश कार्तिक का नाम पहले इस्तेमाल किया गया. जबकि दीपिका पल्लीकल ने दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनायी है. मेडल जीत कर उन्होंने देश को गौरांवित किया है. ऐसे किसी की पहचान उसके नाम के बजाय किसी और के नाम से हो यह सम्मान की बात नहीं है.

हर्षा भोगले ने जब इस वेबसाईट के इस ट्वीट को देखा तो उन्होंने इस पर विरोध जताय. जिसके बाद शेयर की गयी उस खबर का ट्वीट उसे डिलीट करना पड़ा. भोगले ने ट्वीट करते हुए लिखा ”जो ट्वीट मुझे दिखना चाहिए था वह नहीं दिखा. मुझे आश्चर्य है कि अगर कोई महिला यहां काम करती तो उसे विजिटिंग कार्ड लाना होगा कि मैं उसकी पत्नी हूं, महिलाओं आप यह दिखाओ कि इससे आप नाराज हैं. यह ट्वीट डिलीट करने के बाद दीपिका से माफ़ी मांगे.”

वहीं दीपिका पल्लीकल एशियन गेम्स में मेडल हासिल करने के बाद काफी खुश हैं. उन्होंने अपनी ये ख़ुशी ट्वीटर पर भी जाहिर की थी. उनका साथ देने के लिए उन्होंने अपने परिवार, कोच और दोस्तों को धन्यवाद भी दिया.

The post दीपिका पल्लीकल के मेडल जीतने के बाद दिनेश कार्तिक को लेकर बनायी गयी हेडलाइन पर भड़के हर्षा भोगले appeared first on SportzWiki Hindi.