आपको बता दे की भारत के खिलाफ बड़ी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने यो-यो टेस्ट दिया । हर किसी को आश्चर्य होगा की 33 वर्षीय एलिस्टेयर कुक ने टेस्ट को पास किया और टेस्ट के बाद 3 किलोमीटर से भी अधिक समय तक दौड़ते रहे, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने ब्रेक करने का विकल्प चुना ।
आपको बता दे की इंग्लैंड के बेन स्टोक्स, जोस बटलर, जेसन रॉय और कुछ अन्य खिलाड़ी बेहद फिट हैं और मैदान में सबसे एथलेटिक खिलाड़ियों में से हैं , फिर भी एलिस्टेयर कुक ने आसानी से टेस्ट पास किया और यो-यो टेस्ट में सभी को हराया है।आपको बता दे की यह केवल इस बार नहीं हुआ है । इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने पिछले कुछ सालों से हर बार टेस्ट जीता है और वह सबसे फिट अंग्रेजी क्रिकेटरों में से एक रहे है ।
आपको बता दे की इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा प्रकाशित एक वीडियो में कुक को कड़ी मेहनत से देखा जा सकता है और जॉनी बेयरस्टो ने खुलासा किया कि कुक सबसे फिट है और यो-यो टेस्ट में वह पिछले कुछ सालों सभी को हराते आ रहे है ।
आपको बता दे की यो-यो फिटनेस टेस्ट में 20 मीटर की दूरी पर दो पंक्तियां बनाई जाती हैं। खिलाड़ी लगातार दो लाइनों के बीच दौड़ता है और जब बीप बजती है तो उसे मुड़ना होता है। हर एक मिनट में तेजी बढ़ती जाती है और अगर समय पर रेखा तक नहीं पहुंचे तो दो और 'बीप' के अंतर्गत तेजी पकड़नी पड़ती है। आपको बता दे की अगर खिलाड़ी दो छोरों पर तेजी हासिल नहीं कर पाता है तो परीक्षण रोक दिया जाता है । BCCI के मुताबिक हर खिलाड़ी को इस टेस्ट में कम से कम 19.5 या इससे ज़्यादा अंक हासिल करने होते हैं ।
Herald