Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय निशानेबाज हीना ने एशियाई खेलों में जीता कांस्य पदक

खेल डेस्क। भारत की अनुभवी निशानेबाज हीना सिद्धू ने 18वें एशियाई खेलों में कांस्य पदक हासिल कर लिया है। हीना महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शुक्रवार को कांस्य पदक जीतने में सफल रही। हालांकि भारत की एक अन्य निशानेबाज मनु भाकर को एक बार फिर निराश होना पड़ा और वह पांचवें पायदान पर रही।

Pro Kabaddi League 2018: सीजन-6 का शेड्यूल हुआ जारी, देखिए कब होगा आपकी फेवरेट टीम का मुकाबला

हालांकि हीना मामूली अंतर से स्वर्ण पदक अपने नाम करने से चूक गई। हीना और स्वर्ण पदक विजेता के बीच केवल 0.1 अंक का अंतर था। भारतीय निशानेबाज ने फाइनल में 219.3 अंक बनाए।

जब केवल तीन निशानेबाजों के बीच मुकाबला चल रहा था उस समय हीना सिद्धू करीब परफेक्ट 10.8 का निशाना लगाने में कामयाब रही। हालांकि अगले निशाने में 9.6 अंक हासिल करने के कारण उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

जसप्रीत बुमराह ने खोला अपनी सफलता का पिटारा, इस कारण लिए तीसरे टेस्ट में पांच विकेट

गौरतलब है कि भारतीय निशानेबाज हीना सिद्धू ने 2010 के ग्वांग्झू एशियाई खेलों में भी दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने इसी साल दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भी इसी स्पर्धा में स्वर्णिम सफलता हासिल की थी।

यहीं नहीं हीना ने इस साल गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में 25 मीटर पिस्टल का स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वह इंचियोन एशियाई खेलों में भी 25 मीटर पिस्टल का कांस्य अपने नाम कर चुकी है।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हुई घोषणा, वनडे में ये खिलाड़ी संभालेगी टीम की कमान

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी 16 साल की मनु ने एक बार फिर से भारतीयों को निराश किया। मनु 176.2 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहते हुए खिताबी दौड़ से बाहर हुई। इस स्पर्धा में चीन की वांग कियान ने स्वर्ण और दक्षिण कोरिया कि किम मिनजुंग ने रजत पदक हासिल किया।