Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत का एकलौता बल्लेबाज जिसने अपने पहले ही मैच में लगाया था शतक

कोई क्रिकेट खिलाड़ी यदि अपने डेब्‍यू मैच में ही शतक जड़ दे तो इससे अच्‍छी शुरुआत उसके लिए और भला क्‍या हो सकती है. दक्षिण अफ्रीका के 28 साल के बल्‍लेबाज रीजा हैन्ड्रिक्‍स ने अपने डेब्‍यू वनडे इंटरनेशनल में 88 गेंदों पर शतक ठोक दिया, जो किसी क्रिकेटर का डेब्‍यू वनडे में सबसे तेज शतक है. ऐसे तो दुनिया भर में कई बल्लेबाज हुए हैं, लेकिन भारत में एकलौता बल्लेबाज हुआ है, जिसने अपने वनडे डेब्यू मैच में शतक जड़ा हो.

दरअसल, ये और कोई नहीं बल्कि केएल राहुल हैं, जिन्होंने 11 जून 2016 को जिम्बाम्बे के खिलाफ हरारे में बतौर सलामी बल्लेबाज शतक जड़ सनसनी मचा दी थी. खास बात यह था कि राहुल का यह पहला वनडे मैच था.

इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम 168 रन ही बना सकती. भारत को निर्धारित 50 ओवर में जीत के लिए 169 रनों का लक्ष्य मिला.

भारत की तरफ से पारी की शुरुआत करुण नायर और लोकेश राहुल ने की. नायर 7 रन बना आउट हो गए, लेकिन राहुल ने अपना शतक पूरा किया और अंत तक नॉट आउट बने रहे.

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने मात्र एक विकेट गंवाए थे. इस मैच में शतक लगाने के साथ ही राहुल एकलौते भारतीय बल्लेबाज बन गए थे जिन्होंने अपने डेब्यू वनडे मैच में शतक लगाया हो.

बतौर ओपनर ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

लोकेश राहुल बतौर ओपनर टेस्ट और वनडे मैच में शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. वैसे तो राहुल ने टेस्ट डेब्यू 2014 में किया था लेकिन उस दौरान राहुल मध्यक्रम में खेलते हुए पहली और दूसरी पारी में क्रमशः 3 और 1 रन ही बना सके थे.

इसके बाद 6 जनवरी 2015 को टेस्ट मैच में ओपनिंग का मौका मिला, जिसमें उन्होंने एक छक्के और 13 चौके की मदद से 110 रन बनाए थे. वनडे में बतौर ओपनिंग शतक जड़कर टेस्ट और वनडे में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं.

The post भारत का एकलौता बल्लेबाज जिसने अपने पहले ही मैच में लगाया था शतक appeared first on SportzWiki Hindi.