Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

करोड़ो की सम्पत्ति के बाद भी ये दिग्गज भारतीय क्रिकेटर देशप्रेम की वजह से करते हैं ये सरकारी नौकरी

भारतीय टीम के कुछ ऐसे खिलाड़ी जिनका नाम क्रिकेट जगत में सुर्ख़ियों में रहा है. ये खिलाड़ी दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड का हिस्सा होने के साथ-साथ सरकारी नौकरी भी करते हैं. क्रिकेट की दुनिया में नए कदम बढ़ाने वाले खिलाड़ी भी सरकारी नौकरी कर रहे है. क्रिकेट के खिलाड़ी क्रिकेट से तो पैसे कमाते ही हैं. उसके साथ-साथ वह बड़े विज्ञापनों से भी पैसे कमाते है. इनके पास करोड़ों रूपए होने के बाद फिर भी वो सरकारी नौकरी करते है.

युज्वेंद्र चहल

भारतीय टीम में स्पिन गेंदबाज की भूमिका निभाने बाले गेंदबाज युज्वेंद्र चहल भी सरकारी नौकर हैं. इस खिलाड़ी को इनकम टैक्स इंस्पेक्टर की नौकरी मिली थी, लेकिन आंख खराब होने के कारण यह खिलाड़ी इस नौकरी को नहीं कर पाया था. हालाँकि अब उन्होंने दोबारा से ये नौकरी ज्वाइन कर ली हैं और इसके लिए वो चश्मे के इस्तेमाल करते हैं.

लोकेश राहुल

भारत की टीम में एक अच्छे सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले बल्लेबाज लोकेश राहुल भी एक सरकारी नौकर है. उभरते हुए खिलाड़ी केएल राहुल भारतीय रिजर्व बैंक में सहायक प्रबंधक पद पर अपना सिक्का जमाए हुए हैं. यहाँ से भी इस खिलाड़ी को लाखो की कमाई हो जाती है.

उमेश यादव

वही भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव जिन्होंने क्रिकेट की दुनिया में बड़े नाम कमाए है. यह खिलाड़ी भी सरकारी नौकर है. भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव रिजर्व बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात हैं. साथ ही उमेश यादव के पास पुलिस की भी नौकरी हैं.

हरभजन सिंह

भारतीय टीम में अपनी फिरकी के जरिये मशहूर हुए स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह भी सरकारी नौकर हैं. भारतीय क्रिकेट टीम का यह सितारा पंजाब पुलिस में एसपी  के पद पर कार्यरत हैं.

सचिन तेंदुलकर

भारतीय क्रिकेट टीम को काफी लम्बा समय देने वाले और कई रिकॉर्ड बनाने वाले सचिन तेंदुलकर भी सरकारी नौकर है. क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर लोकसभा में सांसद रह चुके हैं और साथ ही इन्हें एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन का पद दिया गया है.

कपिल देव

भारत को पहले विश्वकप जीत का स्वाद चखाने वाले कपिल देव भी सरकारी नौकर हैं. इस खिलाड़ी ने क्रिकेट इतिहास में खूब नाम कमाया है. भारत को 1983 का विश्व कप में जीत दिलाने वाले कप्तान कपिल देव इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात हैं.

महेंद्र सिंह धोनी

भारत को आईसीसी की हर ट्राफी जीताने वाले एकलौते भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं है, लेकिन देशप्रेम की वजह से उन्होंने क्रिकेट के साथ भारत आर्मी भी ज्वाइन कर रखी हैं. खेल में शानदार प्रदर्शन को देख कर आर्मी ने उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया है.

जोगिंदर शर्मा

साल 2007 में टी20 विश्वकप की आखिरी गेंद डालने वाले जोगिन्दर शर्मा विश्वकप के फाइनल मुकाबले से अपनी पहचान बनाई थी. इन दिनों हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात हैं. टी-20 विश्वकप का वो अंतिम ओवर जोगिन्दर के लिए काफी फायदेमंद रहा और उसी के बदौलत हरियाणा सरकार ने उन्हें ये पद सौंपा.

The post करोड़ो की सम्पत्ति के बाद भी ये दिग्गज भारतीय क्रिकेटर देशप्रेम की वजह से करते हैं ये सरकारी नौकरी appeared first on SportzWiki Hindi.