पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का इंग्लैंड दौरान कुछ खास नहीं रहा रहा। 3 मैचों की वनडे सीरीज में वह एक बार भी खुल के नहीं खेल पाए। सीरीज खत्म होने के बाद धोनी वापस भारत लौट गए थे।
अमित शाह ने की धोनी से मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाक़ात की है। इस बारे में उन्होंने खुद ट्वीट करते जानकारी दी। उन्होंने यह मुलाकात ‘संपर्क फॉर समर्थन’ प्रोग्राम के तरह की है। बीजेपी का यह अभियान 2019 लोक सभा चुनाव को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। इसमें वह सरकार के पिछले 4 सालों के काम के बारे में बताते हैं।
आपको बता दें कि अमित शाह समाज के तमाम वर्ग के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं, जिनका अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रियता है और इस दौरान वह मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में उन्हें बताते हैं।
अमित शाह ने किया ट्वीट
भाजपा अध्यक्ष ने इस बारे में ट्वीट कर लोगों कको जानकरी दी। उन्होंने लिखा कि हमें ‘संपर्क फॉर समर्थन’ के तरह क्रिकेट से सबसे बेहतरीन फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। इस इस दौरान उनसे नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले 4 सालों में किये गए काम के बारे में चर्चा में की।
As part of “Sampark for Samarthan” initiative, met @msdhoni, one of the greatest finishers in world cricket. Shared with him several transformative initiatives and unprecedented work done by PM @narendramodi‘s govt in the last 4 years. pic.twitter.com/dpFnPWTwWn
— Amit Shah (@AmitShah) August 5, 2018
कई और बीजेपी नेता भी थे मौजूद

धोनी और अमित शाह के इस मुलाकात के दौरान बीजेपी के कई नेता मौजूद थे। जिसमें रेल मंत्री पियूष गोयल भी शामिल थे। शाह और धोनी की यह मुलाकात दिल्ली में हुई।
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के चुके धोनी हाल के समय में देश में ही मौजूद हैं और इंग्लैंड के खराब दौरे के बाद उनका पूरा ध्यान सितम्बर में होने वाले एशिया कप पर टिकी है।
The post अमित शाह ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से की मुलाकात, जानें क्या है वजह appeared first on SportzWiki Hindi.