इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान आएं दिन कोई न कोई रिकॉर्ड देखने को मिलता है। क्रिकेट के मैदान में जब कोई खिलाड़ी मैदान में उतरता है, तो वो कोई न कोई रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करता है। आज हम भारत के उन रिकॉर्डधारी खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड जीते है। तो आइए नजर डालिए उन भारतीय खिलाड़ियों पर जिन्होंने वनडे जीते सबसे ज्यादा मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड...
EngvInd : तीसरे टेस्ट मैच में भारत के इन खिलाड़ियों ने बनाए ये शानदार रिकॉर्ड, भारत ने नाटिंघम में की शानदार वापसी
सचिन तेंदुलकर : भारतीय टीम के मास्टर ब्लास्टर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा 63 बार मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड जीतने में सफलता हासिल की है।
सौरभ गांगुली : बंगाल टाईगर के नाम से मशहूर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरभ गागुंली ने अपने करियर में कई मैच जीताए है। सौरभ गागुंली ने अपने वनडे करियर में 31 बार मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड जीते है।
विराट कोहली : विराट कोहली इस समय शानदार फार्म में चल रहे है। कप्तान विराट कोहली ने क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। विराट ने वनडे करियर में 28 बार मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड जीतने में सफल हुए है।
युवराज सिंह : सिक्सर किंग युवराज सिंह ने अपने लम्बे लम्बे छक्को से टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। युवराज ने अपने वनडे करियर में 27 बार मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड जीतने में सफल हुए है। युवराज सिंह ने क्रिकेट के मैदान में टी20 विश्वकप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। भारत का ये सिक्सर किंग फिलहाल अपनी फॉर्म के कारण मैदान से बाहर चल रहा है।