इंग्लैंड में खेले जा रहे टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक़ ने विराट कोहली को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसे पाकिस्तानी क्रिकेट समर्थकों को शायद पसंद ना आए. मगर मिस्बाह ने अपनी बात में ये भी साफ कर दिया कि शायद ही कोई ऐसा हो जो इस बात से इनकार कर सके कि विराट दुनिया के एक शानदार बल्लेबाज हैं.
विराट की तारीफ में ये बोले मिस्बाह उल हक़
मिस्बाह उल हक़ पाकिस्तान टीम के तीनो फ़ॉर्मेट के कप्तान रहे हैं. जबकि टेस्ट क्रिकेट में वह पाकिस्तान के सबसे सफल कप्तान हैं. मिस्बाह ने अपना अंतिम टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 2017 में खेला था. उन्होंने विराट कोहली को लेकर कहा
”मेरे ख़याल से विराट कोहली एक शानदार खिलाड़ी हैं और मुझे नही लगता कि कोई ऐसा होगा जो इस बात से अपनी अलग राय रखता हो”

आगे मिस्बाह ने कहा
”वह तीनो फ़ॉर्मेट में एक समान रूप से प्रदर्शन करते हैं. उनकी बल्लेबाजी की क्षमता उनके व्यवहार और खेल के लिए सोच के नजरिए से और अधिक मजबूत होती है. वह खेल का आनंद उठाते हुए नजर आते हैं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, जो कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं. वह निश्चित रूप से भविष्य में भी और अधिक रिकॉर्ड तोड़ने वाले है”

मिस्बाह उल हक़ का ये बयान विराट कोहली के इंग्लैंड में शतक लगाने के बाद आया है. खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी में विराट कोहली ने शानदार 149 रनों की शतकीय पारी खेली. जबकि दूसरी पारी में वह 43 रन बनाकर मैच के तीसरे दिन नाबाद लौटे.
2014 में जब भारत ने इंग्लैंड का दौरान किया था तो वह विराट कोहली के लिए सबसे ज्यादा ख़राब रहा था. कोहली उस टेस्ट सीरीज के दौरान 200 रन भी नही बना पाए थे. उन्होंने अपनी उस असफलता को भुलाकर इस बार अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है.
The post पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक़ ने विराट कोहली की जमकर की तारीफ बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.