भारत और इंग्लैंड के बीच आज पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन में शुरु हुआ है. वहीं पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर शेन वॉटसन को विश्वास है कि भारत विराट कोहली के नेतृत्व में इस टेस्ट सीरीज को अपने नाम करेगा. वाटसन ने कहा, कि अगर ऐसा नही होता है तो उन्हें आश्चर्य होगा.
ये कहा शेन वॉटसन ने
शेन वॉटसन इन्टरव्यू के दौरान कहा ”पिछले कुछ समय में इंग्लैंड टेस्ट में अच्छा करती हुई नजर नही आयी है हालांकि वनडे में वह जबरदस्त रहे हैं. मुझे लगता है कि ये विराट कोहली और उनकी टीम के लिए शानदार टेस्ट सीरीज होने वाली है. मुझे आश्चर्य नही होगा अगर भारत वहां जीत दर्ज करता है. इंग्लैंड में अच्छा खेलने के लिए उनके पास प्रतिभा और तकनीक दोनों ही हैं. इसलिए अगर भारत नही जीतता है तो मुझे आश्चर्य होगा”

भारत के लिए एक समस्या है कि केएल राहुल को किस नंबर पर खिलाया जाए. शेन वॉटसन इस समस्या को अच्छा मानते हैं. उन्होंने कहा ”मेरे लिए, जो अभी बेंच पर बैठा है, वह किसी तूफ़ान की तरह हो सकता है. अगर टॉप ऑर्डर चयन में समस्या है तो यह एक अच्छी समस्या है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के पास यह समस्या नही है. जबकि वह धवन, पुजारा, मुरली विजय और केएल राहुल को फिट करने में लगे हैं. टॉप थ्री में इन चारों बल्लेबाजों का फिट होना एक अच्छी समस्या है. एक अच्छी टीम के लिए ऐसी समस्याएं होती हैं”

इसके साथ ही वॉटसन ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा ”विराट एक दृढ़संकल्प व्यक्ति हैं. इसमें कोई शक नही कि 2014 से उन्होंने काफी कुछ सीखा होगा. तकनीक और मानसिक रूप से वह एक ऐसे शख्स हैं जो परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं. यह मैंने व्यक्तिगत तौर पर ऑस्ट्रेलिया में देखा है. वह ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर हमारे तेज गेंदबाजों पर हावी भी हुए थे. यह दिखाता है कि वह कितनी जल्दी चीज़ों को समझते हैं और समायोजित कर लेते हैं. इंग्लैंड में यह विराट के लिए एक बड़ी सीरीज होने वाली है”
The post भारत अगर टेस्ट सीरीज नही जीता तो मुझे आश्चर्य होगा : शेन वॉटसन appeared first on SportzWiki Hindi.