Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप से पहले न्यूज़ीलैंड ने खेला बड़ा दांव दिग्गज बनाया टीम का कोच

भारत की आजादी के दिन न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम ने एक बड़ा बदलाव किया है. न्यूज़ीलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा न्यूज़ीलैंड टीम के नए कोच घोषणा की गयी है. पूर्व खिलाड़ी गैरी स्टेड को नए कोच के तौर पर नियुक्त किया गया है. स्टेड को न्यूज़ीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन के स्थान पर यह जगह दी गई है. जिन्होंने इसी साल जून के महीने में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

दो साल का होगा कार्यकाल

गैरी स्टेड को फ़िलहाल दो वर्ष के लिए न्यूज़ीलैंड के कोच की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. स्टेड ने न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के लिए वर्ष 1999 में पांच टेस्ट मैच खेले हैं. स्टेड को कोचिंग में काफी अनुभव है.

वर्ष 2009 में जब न्यूज़ीलैंड की महिला टीम जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए विश्वकप के फाइनल तक पहुंची थी तब स्टेड ही टीम के कोच थे. इसके अलावा कैंटरबरी की टीम ने उनकी कोचिंग में तीन बार प्लंकेट शील्ड टाइटल भी अपने नाम किए हैं.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में स्टेड का प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने 101 मुकाबले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में खेले हैं. जिसमें स्टेड ने 32.15 के औसत से 4984 रन बनाए हैं.

स्टेड के सामने पहली चुनौती अक्टूबर में होगी. जब न्यूज़ीलैंड टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए यूएई का दौरा करेगी. टीम के पूर्व कोच माइक हेसन ने साल 2012 से टीम की जिम्मेदारी संभाली थी. जबकि इसी वर्ष जून में हेसन ने टीम का साथ छोड़ने का फैसला किया. अपने इस फैसले के पीछे उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अधिक समय बिताने का तर्क दिया था.

43 वर्षीय माइक हेसन न्यूज़ीलैंड के अलावा अर्जेन्टीना, केन्या, ओटैगो टीमों के भी कोच रह चुके हैं. 2012 में न्यूज़ीलैंड के कोच जोन राईट     की जगह अगस्त में माइक हेसन को मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी. इसके बाद 2015 का विश्वकप न्यूज़ीलैंड ने हेसन के नेतृत्व में ही खेला.

The post विश्वकप से पहले न्यूज़ीलैंड ने खेला बड़ा दांव दिग्गज बनाया टीम का कोच appeared first on SportzWiki Hindi.