स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले महीने श्रीलंका दौरे पर जा रही है। भारतीय महिला टीम श्रीलंका दौरे पर तीन वनडे मैच और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। अगले महीने होने वाले इस श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। श्रीलंका दौरे पर जा रही भारतीय वनडे टीम की कप्तानी मिताली राज को और टी20 सीरीज की कप्तानी हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है।
भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर 11, 13 और 16 सितंबर को तीन वनडे खेलेगी और 19, 21, 22, 24 और 25 सितंबर को पांच टी20 मैच खेलेगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय शानदार फार्म में चली रही है। स्मृति मंधाना का बल्ला इस समय शानदार प्रदर्शन कर रहा है। श्रीलंका दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज में भारत को आॅलराउंडर झूलन गोस्वामी की कमी खलेगी। क्योंकि भारत की इस आॅलराउंडर खिलाड़ी ने अन्तर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।
भारत की इस आॅलराउंडर खिलाड़ी ने क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। झूलन गोस्वामी ने कई अहम मुकाबलों में अपने आॅलरांडर प्रदर्शन से विजयी बनाने में भी अहम योगदान दिया है। भारतीय टीम टी20 की सबसे शानदार टीम मानी जाती है और श्रीलंका दौरे पर खेली जानी वाली पांच टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय महिला टीम कई रिकॉर्ड बना सकती है।
श्रीलंका दौरे पर ये भारतीय टीम को सकती है संभावित :
वनडे की संभावित टीम: मिताली राज(कप्तान), हरमनप्रीत कौर(उपकप्तान), स्मृति मंधाना, पूनम राउत, दीप्ति शर्मा, डी हेमलता, जेमिमा रॉड्रिग्स, वेदा कृष्णामूर्ति, तान्या भाटिया(विकेटकीपर), एकता बिष्ट, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड, झूलन गोस्वामी, मानसी जोशी और शिखा पांडे।
टी20 की संभावित टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), मिताली राज, वेदा कृष्णामूर्ति, जेमिमा रॉड्रिग्स, डी हेमलता, दीप्ति शर्मा, अनुजा पाटिल, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, अरुंधती रेड्डी, शिखा पांडे और मानसी जोशी।