Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सर्जरी के बाद भारत लौटे रिद्धिमान साहा, कंगारू टीम के खिलाफ उतरने की उम्मीद 

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के टेस्ट के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा गुरूवार को मैनचेस्टर में कंधे का सफल आॅपरेशन कराने के बाद स्वदेश लौट आए है। साहा ने बताया कि कंधे का आॅपरेशन सही हो गया है। लेकिन रिकवरी में थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन साहा को ऐसी उम्मीद है कि वह आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर में होने वाले दौरे तक फिट हो जाउंगा। रिद्धिमान साहा ने बताया कि मैं अपने हाथ को तीन सप्ताह तक नहीं घुमा पाऊंगा। जो काफी मुश्किल है, लेकिन आगे के लिए ये सही हो जाएगा। भारत के इस विकेटकीपर बल्लेबाज की मैनचेस्टर के आर्म क्लिनिक में सर्जरी हुई है।

इन तूफानी बल्लेबाजों के नाम हैं वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड, टॉप में है ये दिग्गज

भारत के इस सफल टेस्ट विकेटकीपर के आईपीएल के 11वें सीजन में अंगूठे में चोट लग गई थी। जिस कारण भारत का ये दिग्गज खिलाड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए। चोट के कारण ही रिद्धिमान साहा इंग्लैंड दौरे पर नहीं जा सके।

रिद्धिमान साहा आईपीएल के 11वें सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से मैदान में अपना प्रदर्शन करते हुए नजर आए। रिद्धिमान साहा ने अपने टेस्ट करियर में 32 मैच खेले है। साहा ने इस दौरान टेस्ट मैचों में 1164 रन बनाए है। टेस्ट के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने टेस्ट मैचों में 3 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए है। टेस्ट मैचों में रिद्धिमान साहा को 117 रन बेस्ट स्कोर है।

देशभक्ति पर आधारित हैं बॉलीवुड की ये फिल्में, जिन्हें देखकर जाग जाती है देशभक्ति

भारत का ये टेस्ट मैचों का शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में अपनी चमक बिखेर चुका है। रिद्धिमान साहा आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाईट राइडर्स की और से अपने जलवे बिखरे चुके है। रिद्धिमान साहा ने अपने करियर में 9 वनडे मैच भी खेले है। साहा ने इस दौरान वनडे में कुल 41 रन बनाए है।