जिस बात का डर था वही देखने को मिल रहा है. एक बार फिर भारतीय टीम इंग्लैंड की धरती पर मात खाती दिख रही है. लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में तो टीम इंडिया ने हालात को काबू में रखा लेकिन अब टेस्ट में चीज़ें हाथ से निकलती दिख रही है. हालांकि अभी भी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में वापसी का मौका है.
पहला टेस्ट तो टीम इंडिया नजदीकी अंतर से हार गयी लेकिन दूसरे में अब बहुत पिछड़ती दिख रही है . हम आपको इस आर्टिकल में आज बताएंगे कि अगर कप्तान कोहली इन चार खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दें तो शायद हम सीरीज में वापसी कर पाए.
शिखर धवन

भारतीय टीम के ओपनर शिखर धवन को खराब फॉर्म के बाद भी कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में मौका दिया. पहली पारी में 26 और दूसरी में वह 13 रन बना पाए. इसके बाद धवन को लॉर्ड्स टेस्ट में ड्राप कर दिया गया जो कि बेहतर फैसला है. अब इस सीरीज में कोहली धवन को मौका न दे तो बाकी मैच जीते जा सकते हैं. धवन ने टेस्ट करियर में सात शतक बनाए हैं जिसमें सिर्फ एक एशिया के बाहर आए हैं. साल 2014 में न्यूजीलैंड दौरे पर उन्होंने 115 रन की पारी खेली थी.
The post इन खिलाड़ियों को बाहर कर भारतीय टीम अभी भी जीत सकती है टेस्ट सीरीज appeared first on SportzWiki Hindi.