Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच से पहले इंग्लैंड के इस खिलाड़ी को लगने लगा भारतीय गेंदबाजों का डर 

स्पोर्ट्स डेस्क:भारत और इंग्लैंड के बीच आज से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच आज भारतीय समय के अनुसार 3 30 बजे से ओवल के मैदान में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें तैयार है। इस सीरीज में दोनों टीमों के तरफ से एक दूसरे का सबसे बेहतर टीम बताया है। अभ्यास मैच में दोनों टीमों की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया गया था। लेकिन इस बार भारतीय टीम के गेंदबाजों की हर कोई तारीफ करने में लगा हुआ है। मैच के शुरू होने से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टर कुक ने कहा है की इस बार भारतीय गेंदबाजी और हमारी बल्लेबाजी में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। एलिस्टेयर कुक ने बताया कि इस बार भारतीय टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण पिछले कुछ सालों से शानदार प्रदर्शन कर रहा है।

इस समय भारतीय गेंदबाजी दुनिया की सबसे घातक गेंदबाजी बन चुकी है। कुक ने कहा की इस समय भारतीय टीम के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार खिलाड़ी है। टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को इंग्लैंड टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताया है। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की जीत के दावे के साथ कहा कि भारतीय गेंदबाजी इस जीत को हार में बदलने की क्षमता रखते हैं।आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने कहा की भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला जीतने के लिए कोहली सेना को अपना शानदार प्रदर्शन करना होगा।


भारत:विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रवीन्द्र जडेजा, जसप्रीत बमराह , इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलिस्टेयर कुक, केटन जेनिंग्स, डेविड मालन, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, मोइन अली, जोस बटलर, आदिल रशीद, सैम कुरान, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, जेम्स पोर्टर।



Herald