Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत को विश्वकप जीताने को तैयार हैं धोनी-कोहली का भरोसेमंद खिलाड़ी, आज मैदान पर आया वापस

केदार जाधव और अम्बाती रायडू को कल से अलूर में शुरू हो रही चतुष्कोणीय श्रृंखला के लिए आज क्रमश: भारत ए और भारत बी टीमों में शामिल किया गया. आप को बता दे कि ये दोनों के खिलाड़ी पिछले कुछ समय से फिटनेस की वजह से टीम से बाहर चल रहे थे.

बीसीसीआई ने जारी किया बयान 

बीसीसीआई के बयान के अनुसार, ‘‘23 अगस्त 2018 से शुरू हो रही चतुष्कोणी श्रृंखला के लिए भारत ए और भारत बी टीम में दो बदलाव किए गए हैं. अंबाती रायुडू और केदार जाधव को टूर्नामेंट के लिए क्रमश: भारत ए और भारत बी टीम में शामिल किया गया है.”

बयान के अनुसार सिद्धेश लाड और रिकी भुई को भारत ए और भारत बी टीम से रिलीज किया गया है, जिससे कि वे क्रमश: इंडिया रेड और इंडिया ब्लू  की ओर से दलीप ट्राफी मैच खेल सकें.

टीम में वापस आने को तैयार है धोनी-कोहली का भरोसेमंद खिलाड़ी

आप को बता दें कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस साल के आईपीएल के शुरूआती मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिये खेलते हुए जाधव को सात अप्रैल को चोट लग गयी थी जिससे वह लीग से भी बाहर हो गये. इसके बाद उन्होंने मेलबर्न में सर्जरी करायी.

हाल में ही जाधव ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. इस दौरान जब उनसे उनकी वापसी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि

‘’रिहैबैलिटेशन अच्छा चल रहा है. दो से तीन हफ्तों के बाद मैं फिट हो जाऊंगा और खेलना शुरू कर दूंगा. अब मुझे बल्लेबाजी की अनुमति मिल गयी है, लेकिन बारिश के कारण मैं ऐसा नहीं कर पा रहा हूं. दो हफ्तों में मैं खेलना शुरू कर दूंगा. मैं उम्मीद से जल्दी उबर रहा हूं, इसलिये मैं खुश हूं. इसके साथ ही केदार एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी हो सकती है.इसके अलावा रायडू के पास भी टीम में वापसी का मौका है.”

The post भारत को विश्वकप जीताने को तैयार हैं धोनी-कोहली का भरोसेमंद खिलाड़ी, आज मैदान पर आया वापस appeared first on SportzWiki Hindi.