Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोलकाता में बढ़ता दिख रहा है स्ट्रीट चेस का क्रेज

कोलकाता। पश्चिमी देशों में लोकप्रिय स्ट्रीट चेस अब कोलकाता में भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कोलकाता में गारियात फ्लाइवोर के नीचे खुले गारियात चेस क्लब में लोग इस खेल की ओर आकर्षित होते रहे हैं। पिछले कई वर्षो से इस क्लब में सुबह से लेकर आधी रात तक दिमाग के दिग्गज शतरंज में अपना हाथ आजमाते हैं।
कोलकाता में सन 1985 में खुले इस क्लब को कोलकाता पुलिस द्वारा उस इलाके के विकास की परियोजना के तहत खोला गया था। इस क्लब के अनावरण के दौरान कोलकाता के ग्रैंड मास्टर दिबेंदू बरुआ और पुलिस आयुक्त राजीव कुमार मौजूद थे।

गारियात चेस क्लब में 13 टेबल हैं, जो शतरंज के खेल से सजे हैं। इस क्लब के बारे में आयोजकों ने कहा, “हमारे पास युवाओं की मदद की योजनाएं हैं, जिसमें उन्हें विशेषज्ञों से कोचिंग सुविधा मिलेगी। एलईडी टेलीविजन स्क्रीनों को भी क्लब में लगाया गया है।”

बरुआ ने कहा, “यह दिल को लुभाने वाला है। यह जगह समाज के हर तबके के लोगों के लिए है, जो यहां आकर शतरंज का खेल खेलना चाहते हैं। अब उनके पास बैठने के लिए सही जगह होगी और वह अपने खेल का आनंद ले पाएंगे।”

उन्होंने कहा, “मैंने इस प्रकार के खेल खेले हैं, जब मैं बच्चा था। आप कह सकते हैं कि स्ट्रीट चेस इस शहर की संस्कृति का हिस्सा है। उत्तरी कोलकाता में भी लोग सड़कों के किनारे बोर्ड लेकर खेलते हैं।”

तीन बार भारत के शतरंज चैम्पियन रहे बारुआ ने कहा, “कई उत्साहित युवा और वृद्ध लोग यहां लंबे समय खेलते हैं। वे बस का इंतजार करने या अपने काम से वापस आने के बाद खेलते थे और अब उनके पास टेबल और चेयर होंगी। मैंने यह जुनून देखा है और उन लोगों को खेलते देखना शानदार है।”

इस क्लब के करीब 100 सदस्य हैं, 2006 से उनका पंजीकरण हुआ है। इससे पहले यह सामान्य लोगों के लिए शतरंज खेलने के लिए बना एक सामान्य क्लब था। गारियात चेस क्लब का केवल एक लक्ष्य है, इस खेल का प्रचार करना और हर माह एक टूर्नामेंट का आयोजन करना।

The post कोलकाता में बढ़ता दिख रहा है स्ट्रीट चेस का क्रेज appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.