Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस बॉलीवुड अभिनेत्री के जबरे फैन हैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद, करना चाहते हैं हिंदी फिल्म में काम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद ने बॉलीवुड को लेकर अपनी दीवानगी जाहिर की है. भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी रहती हो, मगर बॉलीवुड पाकिस्तान में काफी पॉपुलर है. पाकिस्तान की गलियों में आपको बॉलीवुड के गानों की आवाज़ सुनाई दे जाएगी.

फिल्म में इस भूमिका को निभाना चाहते हैं सरफराज 

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद इन दिनों छुट्टियों का आनंद उठा रहे हैं. इसी बीच उन्होंने जियो न्यूज़ टीवी को एक इन्टरव्यू दिया. इस दौरान सरफराज ने फिल्म में एक खास भूमिका निभाने की इच्छा जाहिर की.

सरफराज ने कहा ”अगर मुझे कभी फिल्म में काम करने का मौका मिलता है तो मैं सलमान खान के दबंग कैरेक्टर की तरह भूमिका निभाना पसंद करूंगा” इसके साथ ही सरफराज ने अपनी पसंदीदा बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को बताया है.

भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच 2007 से टेस्ट सीरीज नहीं खेली है. 2012-13 में दो टी-20 और तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज हुई थी. इसके बाद से दोनों टीमें सिर्फ आईसीसीसी टूर्नामेंट में ही आमने-सामने दिखाई देती हैं. वहीं अब सितंबर में होने वाले एशिया कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबले होंगे.

पिछला मैच भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियन ट्रॉफी में हुआ था. जिसमें सरफराज अहमद के नेतृत्व वाली पाकिस्तान टीम ने जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्ज़ा जमाया था. उस मैच में भारत को 180 रनों से एक बड़ी हार से सामना करना पड़ा था.

वहीं 15 सितंबर से होने वाला एशिया कप यूएई में होने जा रहा है. पाकिस्तान को यूएई में खेलने का अधिक अनुभव है. जिसका फायदा उसे एशिया कप के दौरान मिलेगा. यह बात खुद सरफराज अहमद स्वीकार कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि ”हमारी टीम को संयुक्त अरब अमीरात की परिस्थितयों में खेलना का अपेक्षाकृत अधिक अनुभव है. इसलिए हम भारत के खिलाफ एशिया कप में इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. वहीं दूसरी ओर विराट कोहली की प्लेइंग इलेवन एक मजबूत टीम है”

The post इस बॉलीवुड अभिनेत्री के जबरे फैन हैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद, करना चाहते हैं हिंदी फिल्म में काम appeared first on SportzWiki Hindi.