सितंबर में होने वाले एशिया कप के लिए एशियाई टीमें ख़िताब जीतने के लिए अपनी-अपनी रणनीति बना रही हैं. वहीं पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने पाकिस्तान टीम को यूएई में खेलने का अधिक अनुभव बताया है. सरफराज का कहना है कि पाकिस्तान वहां की परिस्थितियों के बारे में भलीभांति परिचित है. मालूम हो एशिया कप का आयोजन यूएई में होने जा रहा है.
टीम इंडिया को मजबूत बताते हुए ये कहा सरफराज ने

सरफराज अहमद विराट कोहली के नेतृत्व की भारतीय टीम को मजबूत मानते हैं. उन्होंने कहा ”हमारी टीम को संयुक्त अरब अमीरात की परिस्थितयों में खेलना का अपेक्षाकृत अधिक अनुभव है. इसलिए हम भारत के खिलाफ एशिया कप में इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. वहीं दूसरी ओर विराट कोहली की प्लेइंग इलेवन एक मजबूत टीम है”
सरफराज ने बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका को भी मजबूत टीमें बताया है. सरफराज ने कहा ”एशिया कप में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान भी एक मजबूत प्रतियोगी हैं. वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शानदार कर रहे हैं. मौजूदा समय में हमारा ध्यान खिलाड़ियों की फिटनेस पर है. इस संबंध में 3 सितंबर से ट्रेनिंग कैम्प शुरु होगा”

इससे पहले सरफराज ने भारतीय टीम की इंग्लैंड में दुर्दशा पर तैयारी में कमी की ओर इशारा किया था. जब सरफराज से भारतीय टीम की इंग्लैंड में ख़राब हालत पर पूछा गया तो उन्होंने कहा ”मैंने दो बार इंग्लैंड का दौरा किया है और दोनों बार पाकिस्तान ने अच्छा किया है. मेरे हिसाब से एशियाई टीमों को इंग्लैंड में कठनाई का सामना करना पड़ता है. भारत भी अलग नहीं है वहां परिस्थितियां मुश्किल भरी हैं”
आगे सरफराज ने कहा ”मुझे लगता है पाकिस्तान की तैयारी अच्छी थी. अगर मैं अपने पहले दौरे(2016) की बात करूं तो हम सीरीज शुरु होने से 25 दिन पहले ही वहां पहुंच गए थे. हमने 10 दिन कैम्प में खेला जबकि दो अभ्यास मैच खेले थे”
The post सरफराज अहमद ने बताया एशिया कप पाकिस्तान कैसे भारत को देगा पटखनी appeared first on SportzWiki Hindi.