Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रिपोर्ट्स: बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बन सकता है यह दिग्गज भारतीय खिलाड़ी

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बीसीसीआई के नए संविधान पर मुहर लगा दी गई है। इसमें लोढ़ा कमिटी की सिफारिशों को भी लागू करने पर फैसला सुनाया था। इसके बाद अब बीसीसीआई को नये संविधान को रजिस्टर करने के लिए चार हफ्तों का समय दिया है। इसी बीच सौरव गांगुली को लेकर भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड से नई खबर सामने आ रही है।

बोर्ड अध्यक्ष बनाये जा सकते हैं दादा

इसी बीच खबरें आ रही है कि पूर्व भारतीय कप्तान और सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड के नये अध्यक्ष बनाये जा सकते हैं। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट को माने तो लगातार तीन बार से बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे दादा को अब बीसीसीआई की जिम्मेदारी मिल सकती है।

दादा के पास पहले से ही बीसीसीआई की कई जिम्मेदारियां हैं। वह टेक्निकल कमिटी, क्रिकेट सलाहकार समिति और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल का हिस्सा हैं।

अपनी छवि सुधारना चाहता है बोर्ड

पिछले कुछ सालों में प्रशासनिक विवाद की वजह से बीसीसीआई की छवि काफी खराब हुई है। पहले अनुराग ठाकुर को कोर्ट ने अध्यक्ष पद से हटा दिया था। इन्हीं विवादों की वजह से बोर्ड की छवि को नीचे गिरी है। इसी वजह से सौरव गांगुली को बनाने की बात हो रही है। दादा की छवि हमेशा से साफ सुथरी रही है। ऐसे में उन्हें बोर्ड अध्यक्ष बनाया जाता है जो लोगों में सकारात्मक संदेश जाएगा।

शानदार रहा है दादा का करियर

46 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की गिनती भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में की जाती है। उन्होंने मैच फिक्सिंग के बाद बिखर चुकी टीम को संभाल कर टीम को जीतना सिखाया।

उन्हीं की कप्तानी में भारतीय टीम विदेश में जाकर टेस्ट मैच जीतना शुरू की। इसके साथ ही बल्ले से भी उन्होंने साबित किया कि उन्हें क्रिकेट का दादा क्यों कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके बल्ले से करीब 18 हजार रन निकले हैं और अगर वह बोर्ड अध्यक्ष बनते हैं तो भारतीय क्रिकेट के लिए इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता।

The post रिपोर्ट्स: बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बन सकता है यह दिग्गज भारतीय खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.