स्पोर्ट्स डेस्क।इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच शनिवार से नॉटिंघम में खेला जाएगा। लेकिन इस सीरीज के दो मैच लगातार जीतकर इंग्लैंड की टीम इस सीरीज के तीसरे मैच को जीतकर इस सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। लेकिन दो मैच जीतने के बाद अब इंग्लैंड तीसरे टेस्ट के लिए टीम का चयन करने में थोड़ी परेशानी का सामना कर रही है। दूसरे मैच में स्टोक्स की जगह टीम में क्रिस वोक्स को शामिल किया लेकिर इसके बाद दूसरे मैच में शानदार शतक लगाकर चयनकर्ताओं को परेशानी में डाल दिया है।
इंग्लैंड के विकेटकीपर बटलर ने कहा कि बेन स्टोक्स की वापसी से हम खुश लेकिन दूसरे टेस्ट में वोक्स ने शतक लगाकर टीम के चयन को लेकर दुविधा की स्थिति खड़ी कर दी है। सैम कुरेन ने पहले और क्रिस वोक्स ने दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है लेकिन बेन स्टोक्स के टीम में वापसी को लेकर कोच और कप्तान के लिए निर्णय कठिन हो सकता है। स्टोक्स को ब्रिस्टल अदालत द्वारा निर्दोष करार दिए जाने के बाद इंग्लैंड की टीम में शामिल किया जा सकता है।
बटलर आज के समय में दुनिया के ज्यादातर टीमों में जगह बना सकते हैं। इंग्लैंड पहले दोनों टेस्ट जीतकर सीरिज में 2-0 से बढ़त बना ली है। दूसरे टेस्ट के चौथे दिन भारत को पारी और 159 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दो मैचों में मिली शर्मनाक हार के बाद बीसीसीआई भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री से हार के कारणों को लेकर चर्चा कर सकती है। इस सीरीज के अंतिम दो मैचों की लिए भारतीय टीम का चयन भी किया जा सकता है। इस सीरीज को हारने से बचने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को अपने बल्ले से दम दिखाना होगा।
Herald