आधुनिक क्रिकेट में स्ट्राइक रेट का बहुत महत्व है. जिस टीम के भी बल्लेबाज अच्छे स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते है उसी टीम को जीत हासिल होती है. भारत के पास भी वर्तमान समय में कई विस्फोटक बल्लेबाज है. जो काफी शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते है.
आज हम आपकों अपने इस खास लेख में भारतीय टीम के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो वनडे क्रिकेट में भी टेस्ट क्रिकेट की तरह खेलते थे. जिनका स्ट्राइक रेट वनडे क्रिकेट में 70 से भी कम रहा है.
मनोज प्रभाकर

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर मनोज प्रभाकर शायद वनडे क्रिकेट को भी टेस्ट क्रिकेट ही समझते थे. उन्होंने भारतीय टीम के लिए कुल 130 वनडे मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 24.12 की औसत से 1858 रन बनाये है. इस दौरान उनका सिर्फ 60.26 का ही स्ट्राइक रेट रहा है.
रवि शास्त्री

भारतीय टीम के वर्तमान कोच रवि शास्त्री के खेलने का अंदाज भी ढीला ही था. उनका अपने खेले 150 वनडे मैच में मात्र 61.07 का ही स्ट्राइक रेट रहा है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 29.04 की औसत से 3108 रन बनाये हुए है.
सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर टेस्ट क्रिकेट के एक महान बल्लेबाज थे, लेकिन उन पर टेस्ट क्रिकेट कुछ इस तरह हावी था, कि उनका 108 वनडे मैच में मात्र 62.26 का ही स्ट्राइक रेट था. सुनील गावस्कर ने वनडे क्रिकेट में 35.13 की औसत से 3092 रन बनाये हुए है.
संजय मांजरेकर

संजय मांजरेकर वर्तमान में कमेंट्री बॉक्स में बैठकर भारतीय खिलाड़ियों के स्ट्राइक रेट की तो बहुत बात करते है, लेकिन उनका खुद का स्ट्राइक रेट बहुत कम रहा है.
संजय मांजरेकर ने भारतीय टीम के लिए कुल 74 वनडे मैच खेले है, लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट मात्र 64.30 का रहा है. संजय ने भारतीय टीम के लिए 33.23 की औसत से 1994 रन बनाये है.
दिलीप वेंगसरकर

दिलीप वेंगसरकर भारतीय क्रिकेट इतिहास के बहुत बड़े बल्लेबाज माने जाते है, लेकिन उनका भी वनडे क्रिकेट में खेलने का अंदाज सुस्त रहता था.
भारत के इस महान बल्लेबाज ने कुल 129 वनडे मैच खेले है, लेकिन इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट मात्र 67.73 का रहा है. वेंगसरकर ने भारत के लिए 34.73 की औसत से 3508 रन बनाये हुए है.
The post भारत के ये पांच दिग्गज खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में भी टेस्ट क्रिकेट की तरह करते हैं बल्लेबाजी appeared first on SportzWiki Hindi.