Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुछ ही देर में शुरू होगा चौथा टेस्ट, भारत कर सकता हैं ये एक बदलाव

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट का आगाज़ अब से कुछ ही देर में होगा। टीम इंडिया इस सीरीज़ में पीछे चल रही है और सीरीज़ का स्कोर 2-2 करने के लिए भारत को ये मुकाबला जीतना जरुरी है। इससे पहले विराट ने अपनी कप्तानी में लगातार 38 टेस्ट में अलग-अलग टीम उतारी है, तो क्या इस बार भी कोहली टीम में बदलाव करेंगे।


टीम में हो सकता है एक बदलाव


साउथैंप्टन टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया था। चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम में दो स्पिन गेंदबाज़ों को शामिल किया है। तो इसका मतलब साफ है कि पिच में स्पिन गेंदबाज़ों के लिए भी मदद होगी, तो क्या टीम इंडिया भी इस टेस्ट मैच में दो स्पिन गेंदबाज़ों के साथ मैदान पर उतरेगी? जाहिर है अगर ऐसा हुआ तो रवींद्र जडेज़ा की टीम में वापसी होगी और एक खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ेगा और वो कौन सा खिलाड़ी होगा ये कोहली के लिए सबसे बड़ी माथापच्ची होगी।


चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की अंतिम 11

एलिस्टर कुक, कीटन जेनिंग्स, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, सैम कुर्रन, आदिल राशिद, स्टूअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

ऐसी होगी पिच

साउथैंप्टन की पिच बाउंसी और तेज नजर आ रही है। इसमें गेंद कैरी करेगी और शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। अगर बल्लेबाज ध्यान से खेलेगा तो रन बना सकता है। पिच पर हल्की घास है और इसे नहीं काटा गया तो तकनीक ही बल्लेबाज के काम आएगी। चौथे टेस्ट में हरी भरी पिच मिलेगी जो गेंदबाजों की ऐशगाह साबित हो सकती है।

मौसम रिपोर्ट

अगले पांच दिन 13 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहेगा। गुरुवार सुबह और शनिवार-रविवार को हल्की बारिश का अनुमान है। शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। कुल मिलाकर गेंदबाजों के पास अच्छा मौका होगा।



Herald