भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दिन भारतीय गेंदबाजों के साथ ही कप्तान विराट कोहली का जो रूट को आउट करने वाला सेलिब्रेशन छाया रहा। भारतीय टीम के कैप्टन ने जिस तरह से इंग्लिश कप्तान को रन आउट करने के बाद जश्न मनाया उसे देखकर तो कहीं ना कहीं ऐसा लग रहा है. जैसे वो रूट को आउट करने के लिए बेताब थे।

विराट कोहली का माइक ड्रॉप सेलिब्रेशन के रूप में रूट को जवाब
बर्मिंघम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन इंग्लैंड के कप्तान जो रूट जबरदस्त लय में नजर आ रहे थे। जो रूट बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे और जॉनी बेयरस्टो के साथ शानदार साझेदारी बुन रहे थे। तभी इंग्लैंड के 216 रनों के स्कोर पर जो रूट दो रन लेने की कोशिश में विराट कोहली के डायरेक्ट थ्रो पर निराशाजनक रूप से अपना विकेट गंवा दिया।

वीके ने रूट को उन्हीं के अंदाज में दिया जवाब
इसके बाद तो जैसे विराट कोहली की खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा और उन्होंने जो रूट के वनडे सीरीज के अँतिम मैच के दौरान जो रूट के माइक ड्रॉप सेलिब्रेशन का अपने ही अंदाज में जवाब दिया। भारतीय कप्तान ने इंग्लिश कप्तान को चिढ़ाते हुए ब्याज के साथ ही उनके माइक ड्रॉप सेलिब्रेशन का बदला चुकता कर दिया।

किटन जेनिंग्स ने कोहली के अंदाज पर दी प्रतिक्रिया
भले ही विराट कोहली का ये जो रूट को जो जवाब दिया वो भारतीय फैंस को पसंद आ रहा है लेकिन इंग्लैंड के युवा सलामी बल्लेबाज किटन जेनिंग्स ने भी इस माइक ड्रॉप सेलिब्रेशन के जवाब देने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। किटन जेनिंग्स ने कहा कि “हर कोई इस बात का जश्न मनाने का हकदार है कि वौ कैसे चाहते हैं। उन्होंने इसे मनाया और ये उनके लिए अच्छा है।”

— Hit wicket (@sukhiaatma69) August 1, 2018
गेंद पुरानी होने के बाद भी दिखा मूवमेंट
इसके अलावा किटन जेनिंग्स ने इंग्लैंड की पारी के पहले दिन के प्रदर्शन को लेकर कहा कि “आप देख सकते हैं कि 85 ओवर पुरानी गेंद होने के बाद भी उसमें कुछ सीम मौजूद है और हल्का सा मूवमेंट भी है। हमारे दृष्टिकोण से हमने बोर्ड पर लगभग 300 रन लगा दिए हैं। और अगर हम वापस आकर अपने क्षेत्र में अच्छा करते हैं तो हम उनको दूर कर सकते हैं। आप अभी वास्तव में नहीं जान सकते कि अच्छा स्कोर क्या होगा जब तक दोनों टीमें बल्लेबाजी नहीं कर ले।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post जो रूट को रन आउट कर विराट कोहली ने लिया अंतिम वनडे में बल्ला फेंक सेलिब्रेशन का बदला, तो भड़का इंग्लैंड का यह दिग्गज appeared first on SportzWiki Hindi.