Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लॉर्ड्स पर पहले दिन का खेल नहीं होने से बन गया ये अनोखा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। लंदन के लॉर्ड्स मैदान में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बारिश के कारण नहीं हो सका। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। यहां तक कि टॉस भी नहीं हो सका।

रिकॉर्ड की बात की जाए तो यह 17 साल बाद पहला मौका है जब लंदन के लॉर्ड्समैदान में किसी टेस्ट मैच के पूरे एक दिन का खेल बारिश में धूल गया हो। इससे पहले यहां पर 2001 में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैच के दौरान पूरे दिन का खेल रद्द करना पड़ा था। मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मैच का टॉस भी दूसरे ही दिन होगा।

बारिश के कारण पहले दिन का खेल धुलने के बाद अब भारतीय टीम प्रबंधन अपनी अन्तिम एकादश को लेकर चिंतित नजर आ रहा है। इससे पहले अन्तिम एकादश में दो स्पिन गेंदबाजों को शामिल किए जाने की बात की जा रही है, लेकिन बारिश के कारण पिच में आई नमी को देखते हुए भारतीय टीम को इस बारे में जरूर सोचना होगा।

वैसे लॉर्ड्सके मैदान पर भारतीय टीम का प्रदर्शन अभी तक खराब ही रहा है। यहां पर भारत और मेजबान इंग्लैंड टीम के बीच 17 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से भारतीय टीम को 11 में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि वह केवल दो मैचों में ही जीत हासिल कर सकी है। दोनों ही टीमों के बीच 4 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बर्मिंघम में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम को 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में भारतीय टीम की ओर से कप्तान विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सका था। विराट कोहली ने इस मैच में 149 और 51 रन की पारियां खेली थी।