खेल डेस्क। 18वें एशियाई खेलों में भारतीय एथलीट शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका ये प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को भारत के दो एथलीटों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।
US ओपन: फ्रांस की महिला खिलाड़ी कार्नेट के टेनिस कोर्ट पर शर्ट बदलने से मचा हंगामा
इस दिन हेप्टाएथलीट में स्वप्ना बर्मन और त्रिकूद में अरपिंदर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके साथ ही इंडोनेशिया में चल रहे एशियाई खेलों मेें अब भारत के नाम 11 स्वर्ण, 20 रजत और 23 कांस्य पदक के साथ ही 54 पदक हो गए हैं।21 वर्षीय स्वप्ना बर्मन ने दो दिन तक चली सात स्पर्धाओं में 6026 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया।
Ind v Eng 4th Test: टेस्ट करियर का आगाज कर सकते हैं पृथ्वी शॉ, ये होगी इंगलैंड की टीम
वहीं अरपिंदर ने पुरुषों की त्रिकूद में 16.77 मीटर कूद लगाकर इस स्पर्धा में भारत को 48 सालों में पहला स्वर्ण पदक दिलाया। मोहिंदर सिंह गिल ने इससे पहले 1970 में भारत के लिए एशियाई खेलों की त्रिकूद में अन्तिम बार स्वर्ण जीता था। अरपिंदर ने अपने तीसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्णिम सफलता दिलाई।
एक अन्य भारतीय महिला एथलीट दुती चंद ने इन खेलों में भारत को दूसरा रजत पदक दिलाया है। दुती चंद ने इस बार महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में रजत अपने नाम किया है। इस भारतीय एथीलीट ने इससे पहले 100 मीटर में भी रजत हासिल किया था।
US Open: फेडरर और जोकोविक ने बनाई दूसरे दौर में जगह, हालेप उलटफेर की शिकार
दुती चंद ने 200 मीटर दौड़ में 23.20 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया। भारतीय टेबल टेनिस टीम का चमत्कारिक प्रदर्शन भी बुधवार को जारी रहा।
अनुभवी अचंता शरत कमल और युवा स्टार मनिका बत्रा ने टेबल टेनिस के मिश्रित युगल में भारत को पहली बार कांस्य पदक दिलाया। इस भारतीय जोड़ी ने इन खेलों में 60 साल के पदक के सूखे को समाप्त किया। भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में चीन के यिंगशा सुन और वांग सुन से 9-11, 5-11, 13-11, 4-11, 8-11 से हार का सामना करना पड़ा।