Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप में शामिल हो सकते है शाकिब अल हसन, चोटिल होने के बावजूद भी शिविर में हुए शामिल

अगले महीनें से क्रिकेट एशिया कप शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट को लेकर सभी एशियाई टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन इन सबके बीच एशिया कप में बांग्लादेश की टीम को सबसे अंडर डॉग माना जा रहा है। 15 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए बांग्लादेश की टीम पूरी तरह से तैयार खड़ी है।

शाकिब की अंगुली की चोट से चिंतित हैं बांग्लादेश

लेकिन बांग्लादेश की टीम के लिए इस टूर्नामेंट के दौरान एक ऐसी चीज है जो उन्हें लगातार परेशान कर रही है। बांग्लादेश के टी-20 कप्तान शाकिब अल हसन का एशिया कप टूर्नामेंट में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है और इसी कारण से बांग्लादेश के खिलाड़ियों के साथ ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी चिंतित है।

एशिया कप में शकीब अल हसन पर हैं बांग्लादेश की उम्मीदें

शकीब अल हसन अपनी अंगुली की चोट से जूझ रहे हैं और वो अपनी अंगुली की सर्जरी की सोच रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 28 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए शिविर को लेकर शकीब अल हसन का 30 सदस्यीय टीम में चयन किया गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को विश्वास है कि शकीब एशिया कप तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता को शाकिब के ठीक होने का भरोसा

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल अबेदिन ने कहा कि जैसे ही हमारे पास सर्जरी की अपडेट आएगी तो हम इसके बारे में सोचना शुरू कर देंगे। शिविर 27 अगस्त से शुरू होगा और हमें उम्मीद है कि वो शिविर में शामिल हो पाएंगे। 

अपनी अंगुली की चोट से जूझ रहे हैं शाकिब

बांग्लादेश का ये अनुभवी खिलाड़ी को इस साल की शुरुआत में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ खेली गई त्रिकोणिय टी-20 सीरीज के दौरान अंगुली में चोट लग गई थी। इस चोट के कारण उन्हें वो टूर्नामेंट तो बीच में ही छोड़ना पड़ा जिसके बाद श्रीलंका में खेली गई निदहास ट्रॉफी के भी शुरुआती मैच को भी छोड़ना पड़ा था। जिसके बाद शाकिब ने वापसी कर ली और अब तक तो खेल रहे थे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान उनकी अंगुली में फिर से तकलीफ होने लगी है।

इसी के चलते उन्होंने सर्जरी कराने के संकेत दिए थे और साथ ही ये भी कहा था कि ये एशिया कप से पहले करवायी जाएगी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post एशिया कप में शामिल हो सकते है शाकिब अल हसन, चोटिल होने के बावजूद भी शिविर में हुए शामिल appeared first on SportzWiki Hindi.