भारतीय सीमित ओवर की टीम की गेंदबाजी ताकत कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल पिछले कुछ समय से टीम में एक साथ खेलते नजर आ रहे हैं। इन दोनों ही गेंदबाजों ने भारतीय टीम को पिछले कुछ समय से वनडे और टी-20 में शानदार सफलता दिलायी हैं। लेकिन इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुलदीप यादव को अपने साथी युजवेन्द्र का साथ नहीं मिल सकता है।

कुलदीप के टेस्ट टीम में होने से युजवेन्द्र हैं खुश
भले ही कुलदीप यादव को टेस्ट टीम में चुना गया है और युजवेन्द्र चहल को अभी भारत ए की ओर से दक्षिण अफ्रीका ए से होने वाले तीन दिवसीय मैच के लिए मौका दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी चहल अपने साथी गेंदबाज चाइनामैन गेंदबाज के लिए बड़े खुश हैं।

कुलदीप थे टेस्ट टीम के हकदार
युजवेन्द्र चहल ने अपने साथी गेंदबाज को लेकर कहा कि “कुलदीप टेस्ट टीम में होने के लिए हर चीज का हकदार हैं। उन्होंने सीमित ओवर के फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके बाद उन्हें मौका मिला है। एक फ्लैट विकेट पर भी रिस्ट स्पिनर बहुत प्रभावी हो सकता है। ये एक अच्छा संकेत है कि एक लेग स्पिनर बाहर ही टेस्ट सीरीज के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया है।”

टेस्ट फॉर्मेट में गेंदबाज का कौशल दिलाता है विकेट
चहल ने आगे कहा कि
“सीमित ओवरों में, लेग स्पिनर को अक्सर ही बढ़ावा दिया जाता है, क्योंकि बल्लेबाज बड़े शॉट्स के लिए जाते हैं। टेस्ट में, वो गेंदबाजों पर आक्रमकता से नहीं जाते हैं। एक लेग स्पिनर को टेस्ट में और योजना बनाने की जरूरत है। ये एक गेंदबाज का कौशल है, जो उन्हें टेस्ट मैच में विकेट दिलाता है।“

इस बार इंग्लैंड की पिच हैं थोड़ा सूखी
“विराट जैसा खिलाड़ी जो इससे पहले इंग्लैंड के दौरे पर गए हैं, उन्होंने वनडे सीरीज के दौरान कहा था कि इस बार परिस्थितियां कुछ अलग हैं। मैंने भी पाया कि पिच बहुत ही सूखी हैं और मेरी पेस के साथ हो सकती हैं। मुझे लगता है कि आगे इस सीरीज में हम प्लेइंग इलेवन में दो स्पिनरों को देख सकते हैं।”

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कोई भी टीम आगे कर सकती है वापसी
चहल ने वनडे सीरीज के दौरान इंग्लैंड के हालात को लेकर कहा कि
“वहां पर इस बार गर्मी बहुत थी और आने वाले दिनों में भी ये हालात रह सकते हैं। ये पांच मैचों की सीरीज है ऐसे में कोई हार भी जाए तो भी इंग्लैंड और भारत की टीमें वापसी कर सकती हैं। तो अलग रणनीति और अलग टीम भी कोशिश कर सकती है।”

मैं अभी टेस्ट टीम के बारे में नहीं सोचता
अपने आप के टेस्ट टीम में चयन को लेकर चहल का कहना है कि
“मैं अभी टेस्ट टीम में चयन के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं दो साल बाद लाल गेंद की क्रिकेट में वापसी कर रहा हूं। हमारे पास राहुल द्रविड़ जैसे कोच हैं। टेस्ट में उनका विशाल अनुभव हमारे लिए मूल्यवान होगा। मैं इस समय भारत ए के लिए कुछ करने पर अपना ध्यान केन्द्रित कर रहा हूं। निश्चित रूप से सितंबर में एशिया कप भी है।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post इंग्लैंड दौरे पर कुलदीप को मिली टेस्ट टीम में जगह तो अब युजवेंद्र चहल ने कहा कुछ ऐसा जीत लिया सभी का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.