भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला गया था. यह मैच काफी रोमांचक रहा था और एक समय तो भारत इस मैच की प्रबल दावेदार भी लग रही थी, लेकिन फिर कुछ ऐसा हो गया था. जिससे भारतीय टीम को इस मैच में शर्मनाक 31 रन की हार का सामना करना पड़ा है.
अभ्यास के बजाय मनाई जा रही थी छुट्टियाँ

आपकों बता दें, कि जब भारत और इंग्लैंड का पहला टेस्ट मैच शुरू होना था. उससे कुछ दिनों पहले तक भारतीय टीम के खिलाड़ी छुट्टियाँ मना रहे थे. भारतीय टीम के खिलाड़ी इस दौरान अभ्यास से परहेज करते हुए नजर आये और वही इंग्लैंड की सैर करते हुए ज्यादा नजर आ रहे थे.
धवन पूरे परिवार के संग तो हार्दिक-राहुल एक साथ घूमकर मना रहे थे छुट्टियाँ

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन जहां अपने पूरे परिवार के साथ टेस्ट मैच से पहले सैर करते हुए नजर आ रहे थे, तो वही हार्दिक पंड्या और केएल राहुल भी इंग्लैंड की सड़को पर चलने का मजा एक साथ ले रहे थे.
यह सभी खिलाड़ियों ने मैच प्रैक्टिस से ज्यादा सैर-सपाटे में ध्यान दिया और इसी का नतीजा पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को भुगतना पड़ा है. इंग्लैंड की सड़को में घुमने की कई तस्वीरें भारतीय खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया में भी पोस्ट की थी.
बता दें, कि धवन जहां 26 और 13 रन की ही पारियां खेल पाये थे. वही राहुल 4 और 13 रन की ही पारियां खेल पाये थे. हार्दिक पंड्या पूरे मैच के दौरान एक भी विकेट हासिल ना कर सके, वही बल्लेबाजी में भी फ्लॉप साबित हुए थे.
यह भी रहे हार के कारण

कप्तान विराट कोहली पर जरुरत से ज्यादा निर्भरता भी भारतीय टीम की हार का एक बड़ा कारण बनी है. वही प्लेइंग इलेवन का चुनाव भी भारतीय टीम की हार का कारण बनी है.
The post अभ्यास की बजाय ऐसे मनाई जा रही थी छुट्टियाँ इसलिए करना पड़ा भारतीय टीम को हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.