खेल डेस्क। राजस्थान की निशानेबाज अपूर्वी चंदेला जकार्ता के पालेमबंग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों के दूसरे दिन सोमवार को लगातार दूसरा पदक हासिल करने से चूक गईं।
भारत को पहले दिन निशानेबाजी में राजस्थान की अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक दिलाया था। हालांकि अपूर्वी चंदेला दूसरे दिन महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अपना व्यक्तिगत पदक हासिल करने में नाकाम रही।
शेन वार्न के जीवन से जुड़े अनजाने पहलु उनकी आत्मकथा 'नो स्पिन' से आएंगे सामने
इस स्पर्धा के फाइनल में चंदेला को पांचवां स्थान मिला। 25 साल की अपूर्वी आठ निशानेबाजों के बीच हुए फाइनल में 186.0 के स्कोर के साथ 5वें स्थान पर रहीं।
वहीं पुरुष वर्ग की इस स्पर्धा में रवि कुमार भी लगातार दूसरा पदक हासिल करने में नाकाम रहे। वह चौथे स्थान पर रहे। इससे पहले पुरुषों की इसी स्पर्धा के फाइनल में दीपक ने 247.7 का स्कोर करते हुए रजत पदक हासिल किया था।
ऋषभ पंत ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में रच दिया ये कीर्तिमान
अन्य खेलों की बात की जाएं तो भारतीय महिला कबड्डी टीम ने थाईलैंड को 33-23 से हरा कर लगातार दूसरी जीत हासिल की। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने दो बार थाईलैंड टीम को ऑल आउट कर पांच बोनस अंक हासिल किए। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में जापान को 43-12 से हराया था।
हालांकि बैडमिंटन में भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी है। सायना नेहवाल की हार के साथ ही भारत एशियाई खेलों की महिला टीम बैडमिंटन स्पर्धा से बाहर हो गया। इससे पहले भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी अकाने यामागुची को हराकर उम्मीदे जगाई थी, लेकिन ये उम्मीदे सायना की हार के साथ ही धूमिल हो गई।
18वें एशियाई खेल: बजरंग ने भारत को दिलाया पहला स्वर्ण, राजस्थान की अपूर्वी चंदेला ने भी जीता कांस्य पदक
सायना नेहवाल को नोजोमी ओकुहारा से हार का सामना करना पड़ा। सायना को एक घंटे 11 मिनट तक चले मुकाबले में 11-21, 25-23, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को संयुक्त कोरियाई टीम ने 105-54 से हराया।