Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद विराट कोहली ने कर दी ऐसी गलती लोग कर रहे अभद्र भाषा का प्रयोग

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज शाम 5 बजे के करीब निधन हो गया। वह 93 साल के थे। 25 दिसम्बर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे अटल जी 3 बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। इसके साथ ही वह भारत रत्न से भी नवाजे जा चुके थे। जहाँ एक तरफ पूरा देश इस गम में डूबा है वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने उनकी मौत के कुछ समय बाद एक ऐसा ट्वीट किया जिससे वह ट्रोलर के निशाने पर आ गए।

कोहली ने पोस्ट किया ऐड

भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी में शामिल हैं और इसी वजह से उनके पास ऐड की कोई कमी नहीं है। लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद कोहली ने ट्विटर पर एक ऐड पोस्ट किया। जिसके बाद वह ट्रोलर के निशाने पर आ गए।

लोगों को नहीं पसंद आई कोहली की हरकत

जहाँ सभी देशवासी शोक में डूबे हैं और सोशल मीडिया के जरिये पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में विराट कोहली का यह ट्वीट लोगों को पसंद नहीं आया और कोहली को सभी ने उनकी जिम्मेदारी याद दिलाई।

 

The post अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद विराट कोहली ने कर दी ऐसी गलती लोग कर रहे अभद्र भाषा का प्रयोग appeared first on SportzWiki Hindi.