Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टेस्ट टीम से बाहर होने के बाद ये खिलाड़ी खेलेगा ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ

स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज में भारतीय टीम ने तीसरा टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 2-1 से बराबरी कर ली है। इस सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 30 अगस्त से खेला जाएगा । भारत ने तीन टेस्ट के लिए टीम का चयन किया था लेकिन अंतिम दो मैचों के लिए भारतीय टीम का चयन कर लिया गया है । इस सीरीज में विराट कोहली के अलावा किसी दूसरे बल्लेबाज ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन अंतिम दो मैच के लिए भारतीय टीम के दो खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है ।

इन खिलाड़ियों की जगह भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान 18 साल के पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी को शामिल किया गया है । तीसरा मैच भारत ने 203 रन के बड़े अंतर से जीतकर पहली जीत प्राप्त कर ली है। इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए ओपनर मुरली विजय और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम से बाहर कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने विजय और कुलदीप बाहर कर इनकी जगह दो युवा क्रिकेटरों युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और आंध्र प्रदेश के मध्यक्रम के बल्लेबाज हनुमा विहारी को मौका दिया है। लेकिन कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ चार दिवसीय दो टेस्ट के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ कुलदीप का प्रदर्शन ज्यादा अच्दा नहीं रहा था और इस वजह से चर्यनकताओं ने उन्हें टीम से बाहर करके ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ टेस्ट मैच की टीम में शामिल किया है। कुलदीप को भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शनदार प्रदर्शन करके दिखाना होगा।

भारत ए टीम :
श्रेयस अय्यर (कप्तान), मयंक अग्रवाल, आर समर्थ, ए ईश्वरन, अंकित बावने, शुभमान गिल, केएस भरत, शाहबाज नदीम, कुलदीप यादव, के गौतम, रजनीश गुरबानी, नवदीप सैनी,अंकित राजपूत, मोहम्मद सिराज



Herald