Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फ्रेंडशिप डे के मौके पर भावुक हुए विनोद कांबली, सचिन तेंदुलकर को भेजा ये दिल छु जाने वाला संदेश

विश्व भर में आज 5 अगस्त रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है. इसी फ्रेंडशिप डे के मौके पर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली भी भावुक हुए है और उन्होंने अपने बचपन के दोस्त क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के लिए फ्रेंडशिप डे के इस खास मौके पर एक भावुक संदेश दिया है.

दोनों की दोस्ती की दी जाती है मिसाल 

कांबली और सचिन तेंदुलकर की दोस्ती कुछ ऐसी थी, कि लोग इनकी दोस्ती की तुलना शोले के जय वीरु से करते थे और दोनों की दोस्ती की मिसाल दी जात थी. बचपन से ही दोनों एक साथ गुरु रामाकांत आचरेकर से क्रिकेट के गुण सीखते थे. दोनों ने ही भारतीय टीम में लगभग एक साथ ही कदम रखा था, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया कि सचिन का करियर नई ऊंचाइयां छूता गया, तो वहीं कांबली का क्रिकेट करियर उनके अपने रवैये के कारण खराब होता गया.

दोस्ती में आई थी दरार 

विनोद कांबली ने एक टीवी रियेल्टी शो में यहां तक कबूल किया, कि सचिन अगर चाहते तो वो उनका क्रिकेट करियर बच सकता थे. कांबली का यह कबूलनामा सचिन के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था. हालाँकि, बाद में काफी सालों बाद एक कार्यक्रम के दौरान सचिन और कांबली ने अपने सारे गिले शिकवे भुलाकर अपनी दोस्ती को फिर से शुरू कर दिया था.

1993 से 2000 तक भारतीय टीम की लिए खेल चुके लेफ्ट हैंड बल्लेबाज विनोद कांबली ने भारतीय टीम के लिए 104 वनडे व 17 टेस्ट मैच भी खेले उनका टेस्ट मैचो मैं 54.20 का औसत रहा है.

एक समय मैं कहा जाता था, कि उनमे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से भी ज्यादा प्रतिभा थी, लेकिन विवादों में पड़ने के चलते और अपने व्यवाहर के चलते टीम से कई बार अंदर-बहार होते रहे थे.

सचिन के लिए गाना लिखकर किया फ्रेंडशिप डे विश 

फ्रेंडशिप डे के मौके पर विनोद कांबली ने ट्वीट कर लिखा, “मैदान पर आप सबसे महान हैं, क्योंकि आप खुद इस खेल को बनाते है, मैदान से बाहर हो, तो आप जय और मैं  वीरू … …इस दोस्ती के दिन मैं बस सचिन तेंदुलकर आप से इतना ही कहना चाहता हूं, कि “ये दोस्ती हम नही तोड़ेंगे, तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ ना छोड़ेंगे, हैप्पी फ्रेंडशिपडे.”

The post फ्रेंडशिप डे के मौके पर भावुक हुए विनोद कांबली, सचिन तेंदुलकर को भेजा ये दिल छु जाने वाला संदेश appeared first on SportzWiki Hindi.